Read Time1 Minute, 40 Second
प्रेम एक आवेदन नहीं
न ही कोई अनुरोध है
वो मार्ग क्या जिसमें कठिनता न ही अवरोध है
ईर्ष्या मिथ्या द्वेष जिसमें हो
प्रेम नहीं वो प्रतिशोध है
प्रेम जीवन की सत्यता प्रदर्शित करता है
प्रेम सैद्धांतिक है न कोई प्रयोग है
पवित्रता निर्धारित करे जो भाग्य
वो प्रेम है न मात्र ही संजोग है
प्रेरणाएँ धारणाएँ प्रेम से ही है
प्रेम एक जीवनी है न कि कोई रोग है
चलना सिखाता है विपित्तयों में
प्रेम एक गतिमय है न की गतिरोध है
#नीतेश उपाध्याय
परिचय-
नाम- नीतेश उपाध्याय
साहित्यिक उपनाम- लेखक नीतेश उपाध्याय
राज्य- मध्यप्रदेश
शहर- दमोह
शिक्षा- स्नातक बी.एस.सी
कार्यक्षेत्र- शिक्षक एवं निर्देशक स्कूल के
विधा – काव्य एवं गीत
प्रकाशन- काव्य रंगोली पत्रिका में कविता,एवं devastro.in पर कविता का प्रकाशन
सम्मान- जीवन साहित्य से सम्मान, अखिल भारती से सम्मानित काव्य क्षेत्र में
अन्य उपलब्धियाँ- कविताओ एवं खेल क्षेत्र में
लेखन का उद्देश्य- सामाजिक सुधार एवं उत्साही जीवन पर लक्ष्य।
Post Views:
658
Fri Jul 19 , 2019
हर रोज सोचिए करे कोई अच्छा काम हर बच्चा खुश रहे जैसे बाल भगवान जाति धर्म को छोड़कर देखे सबमे इंसान जिसमे भी प्रतिभा हो उसी को दे प्रोत्साहन कोई बच्चा घर न रहे स्कूल जाकर पाये ज्ञान भविष्य भारत का उज्ज्वल हो विश्व मे कहलाये भारत मेरा सबसे महान। […]