वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं

0 0
Read Time5 Minute, 45 Second
rajesh sharma
   परिवार में जिनकी आयु साठ वर्ष हो गए या जिनकी सेवानिवृति हो गई। वे वरिष्ठ नागरिक कहलाते हैं। वरिष्ठ जन ही परिवार की नींव होती है। लेकिन आज की पीढ़ी वरिष्ठ के साथ रहना पसन्द नहीं करते। वे एकल परिवार में स्वतंत्रता के साथ रहना चाहते हैं। किसी की बात मानने के लिए वे बाध्य नहीं होना चाहते। आज वरिष्ठ जनों की ये पारिवारिक समस्या बहुत अहम है। उनका अकेलापन उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। जीवन के अंतिम पड़ाव में जब इनके हाथ पाँवों में ताकत नहीं रहती ऐसे समय मे परिवार से अलग रहकर भोजन बनाना अपनी संतान से अलग रह जीवन जीना बहुत कठिन हो जाता हैं। कई बीमारियों से वरिष्ठ जन परेशान ग्रसित रहते हैं। बेटे बहु उनको इलाज के लिए रुपये तक नहीं देते। बहुत कम पेंशन से दवाई खर्च,किराना खर्च सब करना होता है।
   पेंशन के बाद परिवार के साथ रह रहे बुजुर्गों को भी उचित मान सम्मान नहीं मिलता। वे रोज प्रताड़ित व अपमानित होकर भी ऊपरी हँसी से जी रहे हैं। नई पीढ़ी से उनके विचार नहीं मिलते। नई पीढ़ी का डेली रूटीन अलग होता है। खाने पीने के ढंग अलग होती है। फ़ास्ट फ़ूड ज्यादा पसंद करते हैं। चरपरे खाने में रुचि होती है। पुराने लोग सादा भोजन उच्च विचार रखते हैं। आजकल महिलाएं किटी पार्टी करती हैं। आज के बच्चे बर्थ डे पार्टी, आदि करते हैं। मोमबत्ती जलाते है फूंक देकर बुझाते हैं। ऐसे जन्मदिन मनाया जाता हैं। हम पश्चिम का अंधानुकरण करने लगे हैं।
वरिष्ठ नागरिक शारिरिक रूप से अस्वस्थ होते हैं। लकवा,डायबिटीज,जैसे रोग उन्हें घेर लेते हैं। फिर भी वे घर के सारे काम करते हैं। सब्जी लाना,बच्चों को स्कूल लाना ले जाना बिजली,पानी के बिलों को जमा करने के लिए कतार में लगना
  वरिष्ठ जन बहुत अनुभव रखते हैं । परिवार में वरिष्ठ हैं तो घर की रौनक बढ़ जाती है। वे मार्गदर्शक होते हैं।इसलिए वरिस्ठ का सम्मान करना चाहिए। यदि वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो उनकी मदद करनी चाहिए।
  आज कुछ बैंक ऐसी भी है जो 0.5 प्रतिशत ब्याज वरिष्ठ को ज्यादा देती है। सम्मान करती है।
सिर्फ पेंशन से परिवार नहीं चलता। आज की पीढ़ी वरिष्ठ को बोझ समझती है। यदि उनकी पेंशन मिलती है तो देखरेख करते है । और पेंशन न मिले तो माता पिता बोझ लगने लगते हैं। आज की पीढ़ी उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचा देती हैं। कई परिवार में मां एक भाई के पास व पिताजी दूसरे भाई के साथ रह रहे हैं। ऐसा बंटवारा कर लिया। जब दोनों पति पत्नी जीवन भर साथ रहे अब बुढ़ापे में अलग अलग रहना पड़ रहा है। ये सब सोच क्यों बदली लोग रिश्तों को कम धन को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। संयुक्त परिवार आज नहीं मिलते। एकल परिवार हो गए। हम दो हमारे दो। बाकी मेम्बर गो। नारे लग रहे हैं।
   आज वरिष्ठ जन समस्या ग्रस्त है। कई समस्याएं है।कारण व्यक्तिवादी हो गए लोग। व्यक्तिगत स्वार्थ पूरा करने की होड़ लगी है। भौतिक सुख सुविधाओं में उलझ गए सारे। नई व पुरानी पीढ़ी कर बीच दूरियां बढ़ रही है।
    आज वरिष्ठ  नागरिक शारिरिक समस्या, मानसिक समस्या ,स्वास्थ्य की समस्या, आर्थिक समस्या, पारिवारिक एवम सामाजिक समस्या अकेलेपन की समस्या घर व समाज के अनादर की समस्या परावलम्बन जैसी खास समस्याओं से ग्रसित हैं।
#राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’
परिचय: राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ की जन्मतिथि-५ अगस्त १९७० तथा जन्म स्थान-ओसाव(जिला झालावाड़) है। आप राज्य राजस्थान के भवानीमंडी शहर में रहते हैं। हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है और पेशे से शिक्षक(सूलिया)हैं। विधा-गद्य व पद्य दोनों ही है। प्रकाशन में काव्य संकलन आपके नाम है तो,करीब ५० से अधिक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जा चुका है। अन्य उपलब्धियों में नशा मुक्ति,जीवदया, पशु कल्याण पखवाड़ों का आयोजन, शाकाहार का प्रचार करने के साथ ही सैकड़ों लोगों को नशामुक्त किया है। आपकी कलम का उद्देश्य-देशसेवा,समाज सुधार तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार करना है।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मजदूर 

Tue Apr 30 , 2019
मजदूर से दूरी क्यों? होती क्यों दूर व्यवस्थाएँ? जबकि वो तो स्तंभ है प्रगति की रोज बनाते नव आकार इनके हाथों से सजी हर वो महल की दर-ओ- दिवार। मजबूरी इनका पीछा न छोड़े मजदूरी करते दिन-रात देश-परदेश की मिट्टी मे रहकर सजते- संवारते अपने हालात। जरूरत की श्रृंगार से […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।