0
0
Read Time53 Second
पैदा तो सब इंसान हुए
फिर हिन्दू मुसलमान हुए
जन्म लिया सबने आदम सा
अब क्यों सब हैवान हुए?
जात धर्म को लेकर झगड़ें
क्या इतने नादान हुए?
मानव ही हम सबसे पहले
क्या इससे अंजान हुए?
कुछ लोगों के बहकावे में
क्या हम हैं शैतान हुए?
नर में ही तो नारायण हैं
तो सब ही भगवान हुए।
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई
सब मिल हिंदुस्तान हुए।
#शशांक दुबे
परिचय : शशांक दुबे पेशे से उप अभियंता (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना), छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश में पदस्थ है| साथ ही विगत वर्षों से कविता लेखन में भी सक्रिय है |
Post Views:
394