दीवार

0 0
Read Time3 Minute, 26 Second

alaka choudhari

भावनाओं के रथ पर सवार।
बहुत कुछ कहती हैं दीवार।

उगलकर शोला और आग,
कर देती है आंगन के दो भाग।
मन के कोने पर करारा प्रहार।

भावनाओं के रथ पर सवार।
बहुत कुछ कहती है दीवार।

बिखरते बंधन टूटती आस्था,
दिखता नहीं कोई भी रास्ता।
बजते नहीं अब दिलों के तार।

भावनाओं के रथ पर सवार।
बहुत कुछ कहती है दीवार

करती रहती बस ताक झाक,
और इरादे नहीं जरा भी पाक।
बनकर एक शातिर चौकीदार।

भावनाओं के रथ पर सवार।
बहुत कुछ कहती है दीवार।

बनो विश्वास की ऐसी इक दीवार,
जिसमें देखा जा सके आर पार।
दृढ़ संकल्प के ईंटों की हो कतार।

भावनाओं के रथ पर सवार।
बहुत कुछ कहती है दीवार ।

परिचय –
********
नाम – अलका चौधरी 
पिता – श्री सी. एल. चौधरी 
शिक्षा – एम. ए.  हिन्दी एवं अँग्रेज़ी साहित्य, बी.एड. |
जन्मस्थान – वारासिवनी जिला बालाघाट (म.प्र.)
निवास- बालाघाट (म.प्र.)
संप्रति – 
*******
1- प्राचार्य शिक्षा विभाग 
2- बाल अधिकार मंच(सदस्य)
3-जिलाअध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम 
4- पूर्व अ.भा.साहि. परिषद (नगर संयोजक) 
5.सहमत सामाजिक साहित्यिक संस्था(सचिव)
6- पूर्व साहित्य शिखर त्रैमासिक पत्रिका “सहसंपादक”
7- जिले की समस्त सामाजिक साहित्यिक संस्थाओं में ज्ञानार्जन हेतु सक्रियता |
विधा – गद्य लेखन, गीत, छंद, मुक्तक और गजल |
*****
पुस्तक और प्रकाशन-
******************
1. सांसों की रागिनी (काव्य संग्रह)प्रकाशित
2- काव्योदय प्रथम (साझा संग्रह)
3- काव्योदय द्वितीय (साझा संग्रह)
4- गुंजन (गज़ल संग्रह) साझा संग्रह 
5- मकरंद (दोहरा मुक्तक संकलन)साझा संग्रह 
6- मेरे आलेख – (आलेख संग्रह)प्रकाशाधीन
7- मेरा अाकाश- (कविता संग्रह)प्रकाशाधीन
8- स्थानीय अखबारों में नियमित संपादकीय आलेखों का प्रकाशन
5.आकाशवाणी में लगातार सम सामयिक सामाजिक शैक्षणिक विषयों पर चर्चा वार्ता का प्रसारण |
सम्मान-
******
1-साहित्य शशि सम्मान – 2015 तिरोड़ी
2-शब्द शक्ति सम्मान-2016 भोपाल 
3-काव्य साधना सम्मान-2016 लांजी
4-काव्य शिल्पी सम्मान 2016
5-राष्ट्र भाषा गौरव सम्मान- 14 सितम्बर बालाघाट 2017
6-काव्य गौरव सम्मान – 25 दिसम्बर 2017 दिल्ली 
7- भाषा सारथी सम्मान-4जनवरी 2018 वारासिवनी 
8- हिन्दी साहित्य भूषण 21 जनवरी 2018 नागपुर  (महाराष्ट्र)
9- अंतरा शब्द शक्ति सम्मान 2018 भोपाल 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मै नारी हूं

Sat Jul 7 , 2018
मै नारी हूं। मै नारी हूं । मै सारी सृष्टि से न्यारी हूं । मैं वो हूँ जो तज नही सकती , अपने न्यायाचित अधिकार । मैं वो हूँ जो नही सह सकती , शीश झुकाकर अत्याचार । मैं निर्भय हो बरसा सकती , सत्य के दहकते हुये अंगार । […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।