बादल

2
0 0
Read Time52 Second
punam katariyar
प्यासी मेरी धरती रानी।
प्यासे पेड़, पौधे हैं प्यासे
ताल तलैया, नदियां प्यासी
छोटे छोटे बच्चे प्यासें
दादा प्यासे, नानी प्यासी
सारी धरती प्यासी- प्यासी।
अरे देखो वो काले बादल
नन्हें नन्हें काले बादल
छोटू हाथी जैसे बादल
जल से भरे सूंड़ हिलाते
आसमां में घुमड़ रहे हैं
आपस में सब खेल रहे हैं
जल धरती पर फेंक रहे हैं
अहा… अहा…इतना पानी
कितना पानी ?…इतना पानी
सारी धरती पानी _पानी!!
   #पूनम( कतरियार)
नाम-   पूनम (कतरियार)
जन्म-स्थान :हजारीबाग(झारखंड)
शिक्षा–   एम.ए.(हिन्दी साहित्य)
संप्रति  –  लेखन
पता   –   पटना(बिहार)

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

2 thoughts on “बादल

  1. सुंदर कविता, बच्चों को अवश्य भायेगा।

  2. हां,ये नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए ही लिखी हूं। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरा प्रेम

Thu Jul 5 , 2018
प्रेम ..? बादल बिजली सा ..? ना, नही है मेरा प्रेम ऐसा .। क्षणिक.. समय आधारित । मेरा प्रेम . चातक चकोर  सा ? न ,न, ..अपेक्षा है रात पर तरसता है रोता है .. न ,ऐसा नहीं है प्रेम मेरा .. मेरा प्रेम चंदन पानी .. ना,ये भी ना […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।