बुझाने प्यास को दिल बेहिसाब मांगेगा, तुम्हारी आँख से ताज़ा शराब मांगेगा। मेरा यकीन यकीनन उसे न आएगा, सवाल करता रहेगा जवाब मांगेगा। मैं चाँद-तारे बिछाता हूँ जिसकी राहों में, मुझे जलाने को वह आफताब मांगेगा। मिला ‘रऊफ’ से मुद्दत के बाद वह आकर, जो ज़िन्दगी का हिसाबो-किताब मांगेगा॥ […]
