नभ सुन्दर छवि छाई ऊषा सजधज आई बिखरी स्वर्णिम आभा           भानु किरण छाई बालरवि शोभा सजी खलबली नभ में मची नीड़ में कलरव हुआ         चिडिय़ा चहचाई मन्द पवन झोंकों से तरु  नवल कोंपलों से झूम रही डाल डाल       […]

ऐ  यार  ना  कर  भरोसा  इतना  भी, अक्सर  भरोसे  टूट  जाया करते हैं । जो  रहते  हैं  दिल  के  बहुत  करीब, वो  ही  अक्सर रूठ जाया करते हैं । विश्वास  पर  गुजारी  मैंने तो जिंदगी, फिर  भी लोग राहों में धोखा दे गए । जिन पे  था रब से भी […]

मै स्त्री हूँ हर मुश्किल से खुद को  उबार लेती हूं। नही मिलता वक्त फिर भी  अपने लिए निकाल लेती हूं। टूटती हु बार बार अंदर से  फिर भी अपनो के लिए मुस्कुरा  देती हूं। ठहराई जाती हूं गलत मै  कई बार फिर भी जरा चुप्पी साध लेती हूं  मैं […]

उनके चेहरे को देखा तो,अपना भी कल नजर आया । वो चेहरे पर झुर्रियां, होठों पर कपकपी, पिचके हुए गाल, उफ़! आँखों में बेवशी । लाख कोशिश की हमने,पर बुढ़ापे का कोई न हल नजर आया। उनके चेहरे को देखा तो,अपना भी कल नजर आया ।।1।। श्वेत अधझड़े बाल, दाँतों […]

मान समाज मे मिलता है जो रहते निरहंकार मुख से जो मीठा बोले दुनिया करती उनसे प्यार मैं मैं जिनमे न हो दुनिया के वो अपने है मैं मैं जिनके अंदर है न वो गैरो के न अपने है उजले बनो मन से बनो आत्मा से सबल बनो परमात्म भी […]

पहली बार लगा कि पापा बूढ़े होने लगे हैं हौसले तो बुलन्द हैं कदम लड़खड़ाने लगे हैं अब चलते चलते वो थकने लगे हैं । पापा बूढ़े ……….. जिन कन्धों पर बैठ कर घूमी रात दिन मै आज वो कन्धे खुद सहारा ढूँढने लगे हैं । पापा बूढ़े ……. आंखों […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।