`खिचड़ी` राष्ट्रीय संस्कृति घोषित हो

1

rajesh Bhandari
बड़ी ख़ुशी की बात हे कि,खिचड़ी को राष्ट्रीय आहार घोषित किया जा रहा हैl घर में जब भी खिचड़ी बनती तो पापा हमेशा कहते थे-अपने घर में क्या बनता है,सबको रोज नहीं बतानाl नहीं तो मोहल्ले वाले कहेंगे `खिचड़ी वाले` अंकल जी,क्योंकि मोहल्ले में कुछ लोग तो खिचड़ी के नाम से ही प्रसिध्द हुआ करते थेl अब रोज-रोज क्या बनाओ,ये समस्या तो पूरे देश की हैl हर गृहिणी की आधी जिन्दगी तो ये रटते हुए गुजर जाती है कि,`आज क्या बनाऊं`l ये इनको नहीं भाता,ये सासूजी को नहीं भाता,सो सबका सीधा-सा इलाज है `खिचड़ी`l वैसे खिचड़ी कोई विशेष व्यंजन नहीं है,पर जो बचा-खुचा हो,सब इसमें डाल सकते हैंl जबसे एकल परिवार का विस्तार हो रहा है,बेचारा पति आधे समय इसी व्यंजन को आनन्द लेने का नाटक करता है और कोई चारा भी नहीं हैl पत्नी कामकाज वाली है तो खाना बनाए कौन! जब भी कोई परेशानी हो,एक ही आवाज `खिचड़ी`l वैसे हमको राष्ट्रीय संस्कृति के बारे में भी सोचना चाहिए तो क्यों न खिचड़ी संस्कृति को ही राष्ट्रीय संस्कृति घोषित किया जाए,क्योंकि खिचड़ी संस्कृति के कारण ही आजकल अंतरजातीय विवाह भी हो रहे हैंl कहीं की ईंट और कहीं का रोड़ा,कहीं की सास कहीं का साला,पिता की दूसरी शादी,माँ का दूसरा पति,ये पहले वाले पति की संतान,न माँ असली-न बाप असली..इन सबको मिलाकर परिवार बना लेते हैं,पर जाने-अनजाने में हम लोग इस खिचड़ी संस्कृति को मंजूर कर चुके हैंl अब तो हालत ये है कि,किसी भी घर में जाओ, आधे हिंदुस्तान के दर्शन हो जाएंगेl परिचय ऐसे देंगे-ये हमारे कनाडा वाली आंटी,अरे अभी तो शादी हुईl भारत के बारे में पता नहीं है इनको, और ये पंजाबी बहू हैl बेटे के साथ बैंगलोर में काम करती हैl अब बच्चों का आजकल ऐसा ही हैl और हाँ,हमारी बेटी की भी शादी पक्की कर दी हैl वो असल में कश्मीरी पंडित हैl मतलब रिश्तों में भी खिचड़ी संस्कृति पूरी तरह से घुस चुकी हैl राजनीति की बात करो,तो न विचारधारा,न सिद्धांत,न कोई चरित्र-न चाल, न कोई वफादारी,बस अपना फायदा और कुछ भी करोl खिचड़ी के चावल की तरह से राजनीति के पुराने चावल भी दूसरी खिचड़ी में घुसने की जुगत में लगे रहते हैंl समाजवादी दल और समाजवाद का नामोनिशान नहीं,बस बनाओ खिचड़ीl बहुजन दल,अल्पजन के हित के लिए काम करती है,तो कभी समाजवाद से मिल जाती है और कभी किसी और सेl बस जैसे-तैसे खिचड़ी बनाओ और मजे लोl एक भिया तो सबकी पोल खोल-खोल के आए और जब अपनी पोल खुलने लगी,तो चुप बैठ गए और लगे खिचड़ी बनाने मेंl खिचड़ी में रहने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि, भिया कोई जवाबदारी नहीं,कुछ भी हो तो भिया खिचड़ी सरकार है,किसको क्या बोलो! जो दल का आधार नहीं बने वो खिचड़ी बनाने के लिए तैयारl रामलला क्यों नहीं बैठे अभी तक,तो भिया हमारी तो खिचड़ी सरकार थीl मतलब कहीं भी हाथ झटकना हो,तो खिचड़ी संस्कृति…l अब ये तो हम भारतीयों की किस्मत है कि,ज्यादातर राजनीतिक घराने ही खिचड़ी संस्कृति(कल्चर) की देन हैं,तो हम किस-किसको दोष देंl तो भिया अपन भी निवेदन करें कि, खिचड़ी संस्कृति को भी `राष्ट्रीय संस्कृति` घोषित कर दिया जाए और जितने भी `कहीं के ईंट और कहीं के रोड़े हैं` उनको भी खिचड़ी की मुख्यधारा में जोड़ दिया जाएl

                                                       #राजेश भंडारी बाबू

matruadmin

One thought on “`खिचड़ी` राष्ट्रीय संस्कृति घोषित हो

Comments are closed.

Next Post

मैं अपना वास्ता देकर

Thu Nov 23 , 2017
ज़रा-सी ठेस लगती है तो शीशा टूट जाता है, मग़र क्यूँ आइने को साथ पत्थर का ही भाता है। उसी को जानती है मानती है पूजती दुनिया, अँधेरी बस्तियों में जो बुझे दीपक जलाता है। लहर की प्यास क्या जाने वो इक मासूम-सा बच्चा, जो टूटे साहिलों पर भी घरौंदों […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।