सांस्कृतिक अवमूल्यन

हरीश शर्मा

यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक / लेखकों का है, मातृभाषा.कॉम का नहीं।

वर्तमान भारत में अधिकांष भारतीयों को इस बात का अफसोस रहता है कि भारतीयों की वृहद सांस्कृतिक  विरासत का दिन ब दिन अवमूल्यन होता जा रहा है सोशल मीडिया के इस दौर में हम लोग डिजिटल रिश्तों को जी रहे है व वास्तविक रिश्तों में ‘खोखलापन ‘ उभर कर सामने आ रहा है परन्तु यदि हम इस पूरे परिदृष्य पर एक गंभीर दृष्टि डाले तो हम यह समझ पायेगे की इस पूरे ‘रंगमंच’ में हमारे जैसे कई किरदार अपनी भूमिका का निर्वाहन पूरी गंभीरता से नहीं कर रहे है तात्पर्य यह है कि यह अवमूल्यन यकायक नहीं हुआ है समय के साथ शने: शने: हमने अपने सांस्कृतिक आधार को छोडा़ है जिसके जिम्मेदार हम सभी है। आज के दौर में समयाभाव  के चलते व जीजिविषा के अभाव में हम लोग शार्टकट अपनाने लगे है जिसके कारण घर जाकर मिलने के  स्थान पर फोन व फोन के स्थान पर एक कामन व्हाट्स अप, फेसबुक मेंसेज के माध्यम से शुभकामनाओं की रैली चल पढ़ी  है जो एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल तक होते हएु बहुतायत तक पहुँचती जा रही है यदि समय रहते   इस बहाव को नहीं रोका गया  तो (जो कि निकट भविष्य में सभंव भी नहीं दिखता)  एक दिन जब हम  पीछे मुडकर देखगे तो पछतावे  के सिवाय कोई विकल्प भी नहीं दिखेगा।

यदि हम इस सांस्कृतिक गिरावट को थामना चाहते है तो हमें स्वयं को सबसे पहले हमारी सांस्कृतिक परंपराओं का सही अनुपालन सुनिश्चित करना होगा जिसके लिए जरूरी है परिवार व पारिवारिक संस्कारों हेतु कुछ समय निकालना , जब हम स्वयं गंभीरता से हमारी सांस्कृतिक विचारधाराओं का सम्मान करेंगे तो ऐसा करते हुए देखने पर शायद विडियो गेम्स मोबाइल, टी.वी व इन्टरनेट के मकडजाल में फँसी हमारी युवा पौध शायद थोडा उस जकडन से बाहर निकलकर  सांस्कृतिक मूल्यों को समझने लगे , हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन परम्पराओं का हमारे बुजुगों ने पालन किया तथा हम तक पहुँचाया, उन्हे हम भी उसी जिम्मेदारी  से उसके मूल रूप में हमारी आने वाली पीढी तक पहॅुचाए व उसका मूल्य भी उन्हे समझाये और यह तभी संभव होगा जब हम स्वयं पूरी जिम्मेदारी से उन परम्पराओं का पालन करे तथा उनके क्रियान्वयन हेतु वास्तविक व सार्थक प्रयास करे | क्योंकि बोले हुए शब्दो से ज्यादा असर वास्तविक घटनाओं का होता है, जब हम स्वयं हमारे बड़ो को यथोचित सम्मान व समय देगे तो उसे देखकर हमारे युवा भी भविष्य में ऐसा करने के लिए प्रेरित होगे।

लेखक परिचय: हरीश शर्मा जी एक शिक्षक होने के साथ साथ विगत आधे दशक से लेखन विधा में सक्रिय है, मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन (मध्यप्रदेश) निवासरत शर्मा जी सामाजिक चिंतन पर बखूबी लेखन करते हैं|

matruadmin

Next Post

बिना नकदी नहीं चलती भाई दुनिया…

Thu Dec 15 , 2016
राजेश ज्वेल (9827020830) यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक / लेखकों का है, मातृभाषा.कॉम का नहीं। क्या बिना नकदी के लेन-देन संभव है..? इसका जवाब दुनिया के किसी भी […]
rajesh jwell , matrubhashaa

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।