बेंगलूरू। थाई- भारत कल्चर बैंकॉक में 9 और 10 जून को भारत थाई संस्कृति लॉज थाईलैंड हिंदी परिषद एवं भारत के साहित्य संचय और संस्थान के संयुक्त तत्वधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य महोत्सव बैंकॉक-थाईलैंड 2023 में बेंगलुरु से कवयित्री, साहित्यकार व हिंदी विभाग की वरिष्ठ अध्यापिका पुष्पा त्रिपाठी “पुष्प” को भारतीय भाषा, संस्कृति के प्रचार प्रसार में महतवपूर्ण योगदान के लिए भारत थाई गौरव सम्मान तथा थाईलैंड काव्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पुष्पा त्रिपाठी “पुष्प” जी द्वारा हिंदी एवं भारत के गौरव पर कविता पाठ और वैश्विक पटल पर हिंदी के बढ़ते चरण के प्रति अपना शोध आलेख प्रस्तुत किया। उन्होंने इस संगोष्ठी में भारत के साहित्य और संस्कृति को थाईलैंड धरातल पर जोड़ने वाला बताया। यह कार्यक्रम आलेख वाचन और काव्य पाठ सम्मान समारोह ऐसे दो सत्रों में विभाजित किया गया था। संगोष्ठी में भारत स्थित संस्कृति के अध्यक्ष चिराग थाईलैंड हिंदी परिषद के अध्यक्ष सुशील धुन , सचिव राज पांडे, शिखा रस्तोगी आदि ने अपना वक्तत्व दिया। संगोष्ठी में नांदेड़ विश्व विद्यालय के कुलपति योगेन्द्र सिंह तथा संचालिका उप प्रधानाचार्या संध्या गर्ग ने किया।
Read Time2 Minute, 6 Second
पसंदीदा साहित्य
-
September 5, 2023
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 25 शिक्षक हुए सम्मानित
-
November 1, 2022
नीलम तोलानी के काव्य संग्रह ‘कितना मुश्किल कबीर होना’ विमोचित
-
February 25, 2017
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया, हस्ताक्षर बदलो अभियान की शुरुआत हुई