आज़ादी का जश्न मनाएं

आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।
दी है जान वतन पर जिसने, उनको नहीं भुलाएं।।

वीरों ने जो सपने देखें, पूरा कर दिखलाया
और विदेशी गोरों को भारत से मार भगाया
याद उन्हें कर अपना तिरंगा, नभ में हम फहराएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

जूझे थे जो भूख, विवशता, और जूझे कंगाली से
गोरों से तो जूझते रहते बेकारी बेहाली से
सोच सोच कर उनके समय को, आंखें नम हो जाएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

कमर कसी आज़ादी लेंगे, या फिर सिर कटवायेंगे
वीरों ने खायी थी कसम , गोरों को मार भगायेंगे
अपनी हक़ की खातिर लड़ना वीर हमें सिखलाएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

तब तो ना था जातिवाद ना धर्मवाद का झमेला
चाह रहे सब दास मुक्त हो आज़ादी का मेला
अखण्डता का ज्ञान दिया और सबको एक बनाएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

देख तिरंगा लहराता हमें नाज़ देश पर होता है
सोचो आज़ादी पाने को एक वीर क्या खोता है
हमको जीवित रखने को खुद अपने प्राण गंवाए
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

धरती ये अशफाक की है, विश्मिल सुभाष भी बेटे हैं
हो शहीद आज़ाद, भगत, मां के आंचल में लेटे हैं
कुर्बानी का सबक हमारे पूर्वजों ने सिखलाएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

अंग्रेजों से बदतर लोग हैं, जिन्होनें हमको बांटा है
जातिवाद और धर्मवाद की तलवारों से काटा है
बनकर नेक एक बनकर अपनी पहचान बनाएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

बुद्धि हमारी भरमायी और आपस में लड़वाया है
अपने आपसी द्वन्द्व, द्वेष का लाभ उन्होंने पाया है
द्वन्द्व द्वेष को त्याग एकता मार्ग को हम अपनाएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

जातपात और ऊंच नीच के भाव को हमें मिटाना है
हर भारतवासी को अखण्डता का पाठ सिखाना है
वीर शहीदों की कुर्बानी हम न व्यर्थ गंवाएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।।

खुद साधन सम्पन्न हों हम ना बने किसी पर भार
अपनी शक्ति का लोहा माने, ये पूरा संसार
भारत विश्वगुरू है अब फिर से ‘एहसास’ कराएं
आज़ादी का जश्न मनायें, आओ झूमे गाएं ।
दी है जान वतन पर जिसने उनको नहीं भुलाएं।।

अजय एहसास
अम्बेडकर नगर (उ०प्र०)

matruadmin

Next Post

क्या देश को ओबीसी युद्ध में धकेला जा रहा है?

Fri Aug 13 , 2021
आरक्षण के मुद्दे पर चुनावी राजनीति से प्रेरित मोदी सरकार ने दो सोचे समझे कुटिल कदम उठाये हैं| एक, जाति-आधारित जनगणना न कर, घोर जातिवादी सवर्ण मानसिकता को भुनाने के लिए| और दूसरा, 127वें संविधान संशोधन के माध्यम से, लुप्त होती सरकारी नौकरियों के परिप्रेक्ष्य में ओबीसी बन्दरबाँट पर अनुकूल […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।