सावन के चाँद से प्यार का इजहार

मैं अपने चाँद से बहुत प्यार करता था और उस के आने के इंतजार में घर के चौबारे से उस का इंतजार करता था आज मैंने अपने चाँद को देखा जो बदलो छिपता ओर निकलता था, मैं उस चाँद के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहता था, परंतु वो चाँद मुझ से रूठ न जाये इस अहसास ने उस चाँद से अपने प्यार का इजहार करने से रोक दिया, मेरा दिल उस चाँद के लिए धड़कता था, मुझ नादान को क्या पता उस चाँद का भी दिल मेरे लिए धड़कता है, चाँद का ऐसे बादलो में छिप छिप के निकलना औऱ फिर बदलो में छिप जाना मैं इस हरकत को बादलो की गुस्ताखी समझ रहा था लेकिन ये मेरा चाँद ही था जो बदलो में छुप जाता था, मैं पूरी रात अपने चाँद को देखता रहा वो मुझे देखता रहा कब इस चाँद के जाने का समय हो गया पता ही नही चला मैंने इस रात चाँद के साथ पूरी जिंदगी बिताने का संकल्प ले चुका था, और उसे अपने प्यार का इजहार कर दिया ये सुन चाँद अपने चांदनी को मेरे ऊपर ऐसे बरसाने लगा उसने अपनी चांदनी से अपने प्यार का इजहार कर दिया, इस तरह हम दोनों ने एक साथ आगे के जीवन को साथ बिताने संकल्प कर लिया एक दूसरे का साथ देने का वादा किया, चाँद अपने प्रकाश को कम करता हुआ मानो अगले दिन मिलने का वादा कर रहा हो और उस का इस तरह जाना उन के साथ बिताए ये लम्हे मुझे उदास होने न दिया और उन की यादे इस मनोहर प्रकृति को ओर भी सुंदर बना दी है अपने होने का अहसाह मेरे दिल मे देकर जीवन को साथ में बिताने का एक अटूट रिश्ता बना के मेरे आँखों से ओझल हो गयी।।

#राहुल चौधरी

परिचय: राहुल चौधरी जी की जन्मतिथि 19 जनवरी 1995 और जन्मस्थली रामनगर-वाराणसी है। पिताश्री राजेश कुमार एवं माताश्री सुमन देवी के लाडले सुपुत्र श्री चौधरी साहब कोमल हृदय एवं धनी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। रामनगर से ही इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आपने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से स्नातक किया। इसके अलावा एनसीसी,एन०एस०एस० और स्काउट गाइड की भी शिक्षा प्राप्त की। लेखन कार्य,बैटमिंटल और कैरम के शौकीन श्री चौधरी जी की विधाएं कविता एवं लघुकथाएं हैं। वर्तमान समय में आपका कार्यक्षेत्र अध्यापन, लेखन के साथ-साथ डीएलएड (बीटीसी) के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

matruadmin

Next Post

चंदेलों की बेटी, गोंडवाने की रानी, वीरांगना दुर्गावती भवानी

Sat Oct 5 , 2019
दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर 5 अक्टूबर 1524 को चंदेल वंश में बांदा, कालांजार, उत्तर प्रदेश में जन्मी वीरांगना दुर्गावती का विवाह 1542 में विवाह गढ़ मंडला राजा संग्राम शाह के सबसे बड़े पुत्र दलपत शाह से हुआ था। विवाह के कुछ साल बाद ही दलपत शाह चल बसे। पुत्र […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।