
नित्य उठकर लीजिए
परमात्मा का अब नाम
अच्छी सुबह हो जायेगी
बिगड़े बनेंगे सब काम
परमात्मा ही पिता हमारे
दुख हर लेते सारे के सारे
मिले खुशी जब लगे ध्यान
जीवन हो जाता है निष्काम
स्वार्थ,लोभ विदा हो जाते
क्रोध से भी मुक्त हो जाते
मोह ,माया से न कोई काम
अहंकार को लगे विराम
सुखद जीवन चले अविराम
चाहे रहीम कहो या फिर राम।
#श्रीगोपाल नारसन

