साहित्य संगम संस्थान द्वारा आयोजित छंदोत्सव में आचार्य वेद वागीश जी करेंगे लाइव संबोधित

0 0
Read Time2 Minute, 54 Second

देश – विदेश में ख्याति प्राप्त, वैदिक विद्वान, प्रखर वक्ता आचार्य वेद वागीश जी छ: जनवरी को साहित्य संगम संस्थान हिमाचल प्रदेश की इकाई के उद्घाटन समारोह में आयोजित महागुरुदेव डॉ राकेश सक्सेना पूर्व विभागाध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज एटा उ०प्र० के अभिनंदन समारोह के शुभ अवसर पर देश के साहित्यकारों को लाइव संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आ० गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर जी पूर्व प्रोफेसर क्वांगतोंग वैदेशिक अध्ययन विश्वविद्यालय गवांगजहौ, चीन संप्रति अध्यक्ष देजेयोर्ग, अंर्तराष्ट्रीय भाषा संस्थान सूरत व विशिष्ट अतिथि हिमाचल प्रदेश के युगल दंपती आ० हंसराज डोगरा व आ० सरोज कुमारी जी होंगी। इस अवसर पर देश की जानीमानी हस्तियां परामर्शदाता साहित्य संगम संस्थान आ०अशोक चौधरी साहब पूर्व जनपद न्यायाधीश व विधान परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व सचिव, डॉ वाचस्पति कुलवंत सीईओ दयानंद वैदिक सोसाइटी दिल्ली पूर्व निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल्स, संयुक्त सचिव साहित्य संगम संस्थान आ० प्रशांत करण जी पूर्व आईपीएस अधिकारी, संरक्षक आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार संपादक वैदिक राष्ट्र- अध्यक्ष आर्य समाज मध्यप्रदेश, सहअध्यक्ष रोहित रोज जी दिल्ली, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मिथलेश सिंह मिलिंद जी गाजीपुर, उपाध्यक्ष राजेश पुरोहित जी राजस्थान, कुसुमलता जी दिल्ली सहित संस्थान के चौदह प्रादेशिक इकाइयों व विविध शालाओं के अध्यक्ष/अधीक्षक, पदाधिकारी व देश के प्रतिष्ठित छंदाचार्य उपस्थित रहेंगे। इस छंदोत्सव में पूर्व की भांति देश के लगभग सौ साहित्यकार छंदपाठ करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फेसबुक पर साहित्य संगम संस्थान हिंदी में टाइप करके खोजकर जुड़ जाएं।

matruadmin

Next Post

भारत-अमेरिका हिन्दी मैत्री सम्मेलन आयोजित

Mon Jan 4 , 2021
इंडिया को भारत बनाने की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता-देवेंद्र सिंह इंदौर। नए स्थापत्य के लिए संघर्ष व मेहनत आवश्यक है, जिसका शुभारंभ घर से होना चाहिए। हमें इंडिया को भारत बनाने की ओर बढ़ना है वरना वो दिन दूर नहीं जो दु:खद होगा, जब हिन्दी को भारत में स्थापित […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।