
भक्ति जब पूरी हो जाती
तभी मिलता ज्ञान भंडार
ईश्वरीय योग लगाते रहो
मिल जाएगा जीवन सार
शुमकामना दोगे किसी को
मन का मैल मिट जाएगा
हर किसी का भला होगा
सदभाव भी बढ़ जाएगा
परमात्मा को साथी बनाने से
मंजिल सारी मिल जाएगी
धर्मपरायण जीवन बनेगा
सुगम जीवन हो जाएगा।
#श्रीगोपाल नारसन

