
भक्ति में अंघ श्रद्धा समाई
ज्ञान कराता आत्म बोध
भक्ति हमे समर्पण सिखाती
ज्ञान कराता विवेक बोध
परमात्म भक्ति भी जो करे
फल उसको जरूर मिलता
बढ़ चले जो ज्ञान मार्ग पर
परमात्म साथ उसे मिलता
परमात्म हमारा रूहानी पिता
हम है उनकी आत्म सन्तान
फिर याचना कैसी,हक से मांगो
परमात्मा है खुशियो का दाता
शांति,सुख,आनन्द भी देता
खुशियों से झोली भर देता।
#श्रीगोपाल नारसन

