
चिंतन करे जो परमात्मा का
पूर्ण होते उसके सब काज
स्वयं को जो निमित्त समझे
सफल हो उसका हर आज
कर्ता केवल एक परमात्मा
पर नाम हमारा हो जाता है
वह जाने और उसकी लीला
पर श्रेय हमको मिल जाता है
परमात्मा से खुशिया मिलती
जीवन सफल हो जाता है
कृतज्ञता का भाव बना रहे
हर स्वांस परमात्मा याद रहे।
#श्रीगोपाल नारसन

