
जिस मां ने हमको जन्म दिया
उस मां का माने हम उपकार
वह माँ धरा पर सबसे न्यारी
उसे बार बार करें हम प्रणाम
मां के रूप में ममतामयी छांव
दूर कर देती दुःख के हर घाव
सदा भला वह हमारा चाहती
हमारी खुशी में ही खुश रहती
नवाजो चरणों को मां के सदा
चरणों मे मां के है जन्नत फिदा
सुंदरता की मां स्वामिनी लगती
परमात्मा की सूरत मां ही लगती ।
#श्रीगोपाल नारसन

