
बलिदान तुमने किया देश पर
अहसान तुमने किया देश पर
खून का एक एक कतरा देकर
प्रण अपना निभाया देश पर
दुनिया के नक्शे को बदलकर
बंग्लादेश को दुनिया मे लाकर
दुश्मन देश को धूल चटाकर
अमर हो गई दुर्गा कहलाकर
बीस सूत्रीय कार्यक्रम बनाया
धरातल पर विकास कराया
एकता,अखण्डता,भाईचारे को
इंदिरा तुमने इतिहास रचाया।
#श्रीगोपाल नारसन

