विधायक जीतेन्द्र वर्मा के कर कमलों से स्मारिका युवा धड़कन का हुआ विमोचन

आगरा | श्रीमती के. डी. कान्वेंट स्कूल, ग्राम बमरौली के प्रांगण में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें वीर एकलव्य सेवा समिति की स्मारिका युवा धड़कन का विमोचन भाजपा विधायक श्री जीतेन्द्र वर्मा के कर कमलों से किया गया | स्मारिका के प्रधान सम्पादक हैं मुकेश कुमार ऋषि वर्मा व संपादक हैं अवधेश कुमार निषाद मझवार |

आपको बतादें कि वीर एकलव्य सेवा समिति बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी की सहयोगी संस्था है | युवा धड़कन में देशभर के कलमकारों को मंच प्रदान किया गया है |जिसमें बेटी, पर्यावरण, स्वच्छता, राज भाषा हिंदी आदि महत्वपूर्ण विषयों पर रचनाएं प्रकाशित की गई हैं | स्मारिका का मुद्रण रवीना प्रकाशन दिल्ली से किया गया है |

इसके साथ ही सामाजिक समस्याओं पर कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों ने अपने-अपने विचार रखे | कार्यक्रम में उपस्थित रहे, पूर्व विधायक श्रीछोटे लाल वर्मा, विष्णु प्रताप वर्मा, पुरषोत्तम वर्मा,सुखदेव वर्मा, भूरीसिंह, नाथू राम वर्मा, रमेश चन्द्र मेठ, अरविंद वर्मा, रामगोपाल, नबाब सिंह, , राजेश, हरेश, हिम्मत सिंह, शिवराम, हरीकांत, पुनीत, मोहम्मद अफरोज, आकाश, रामकेश, सुनील, लालाराम आदि |

कुलमिलाकर कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा |

  • मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
    फतेहाबाद, आगरा

matruadmin

Next Post

सकारात्मक

Wed Oct 7 , 2020
सदा सकारात्मक सोच रखिए सकारात्मकता के पथ पर चलिए सकारात्मकता से बढ़ती मिठास है समाज के लिए यह वरदान है सकारात्मकता सदराह दिखाती लक्ष्य मंजिल को पास ले आती नहीं तनिक होती हानि इसमें सदगुणों की सारी कहानी इसमें सकारात्मक सोच का करो संकल्प यही है सदजीवन का ठोस प्रकल्प […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।