
गुलामी के अवसान को
आवाज़ उठी थी भारत मे
अब अंग्रेजों भारत छोड़ो
मुहिम चली थी भारत मे
करो या मरो का नारा दिया
अपने अहिंसक बापू ने
जैसे भी हो मिले आज़ादी
यह प्रण किया था बापू ने
सन 42 की 9 अगस्त को
इतिहास रचा था बापू ने
देश का हर शख्त आंदोलित
यह करिश्मा किया था बापू ने।
#श्रीगोपाल नारसन

