
समय बहुत बलवान है
यथार्थ स्वीकार लीजिए
रंक से यह राजा बना दे
राजा को यह रंक बना दे
शक्ति इसकी पहचान लीजिए
समय को गर पहचान लिया
समय से चलना जान लिया
समय उसी की मुठ्ठी में रहा
समय का विजेता वही रहा
उसी को सफल जान लीजिए
एक यही कहा मान लीजिए
समय को व्यर्थ न जाने दीजिए।
#श्रीगोपाल नारसन

