
घर में जब तक बुजुर्ग है
घर अनुभव की खान
उनकी घर से रुख़्सती पर
घर हो जाते बेजान
कब, क्या,कैसे करना है
जीवन में कैसे चलना है
अच्छे बुरे में भेद बताते
सुखी जीवन का मार्ग दिखाते
सारा अनुभव हमें सुनाते
जिनसे हम होते अनजान
कुछ भी हो बुजुर्ग की मान
वही तो है दूसरा भगवान।
#श्रीगोपाल नारसन

