सच बहुत रुलाएगी…

shalini

‘बहना’ कभी आँसूओं के संग मत बहना,

हमेशा हर घड़ी संग-संग रहना।

भइया है तुम्हारा सबसे प्यारा,
मम्मी नहीं तो क्या हुआ,भइया की परी हो।

जिम्मेदारियाँ तुम्हारी सब निभाएगा,
बालों में कंघी,माथे पर बिन्दी,
होंठों पर मुस्कान वापस लाएगा।

मम्मी की तरह मैं हूँ अब,तू पहले खाएगी
फिर मैं देखकर खुश तुझे,अपनी भूख मिटाऊँगा।

राखी का बन्धन,जन्मों का संगम है,
तेरी रक्षा मेरे जीवन का अनमोल बन्धन है।

होना नहीं मायूस कभी,कुछ सोचकर,
भइया नहीं,मम्मी भी हूँ मैं खुश रहना यह सोचकर।

एक दिन तू भी मुझे खूब रुलाएगी,
जब तू मुझे छोड़ इस घर से जाएगी।

सच बहना तेरी कंघी,तेरी बिन्दी,
तेरे बचपन की बहुत याद आएगी।

तेरा टूटा वह खिलौना जब बहुत रोई थी,
मैंने मम्मी की तरह आँचल में भरकर समझाया था तुझे।

गुड्डे-गुड़ियों की कहानी और तेरी वो,
दादी जैसी जुबानी,सच बहुत रुलाएगी।

तू रुठ जाती थी जब कोई तेरे बाल बिगाड़ देता,
फिर मैं घण्टों बैठ पास तेरे बाल बनाया करता।

कोई कुछ कह देता,झट दौड़कर शिकायतें मुझसे,
अपनी बाँहों के आलिंगन में मम्मी जैसे प्रेम दिखाया करता था।

आज तू हो गई है बड़ी सयानी,
बिखरे हैं अब बाल मेरे और तू बन गई मम्मी की जुबानी।

                                                                           #शालिनी साहू

परिचय : शालिनी साहू इस दुनिया में १५अगस्त १९९२ को आई हैं और उ.प्र. के ऊँचाहार(जिला रायबरेली)में रहती है। एमए(हिन्दी साहित्य और शिक्षाशास्त्र)के साथ ही नेट, बी.एड एवं शोध कार्य जारी है। बतौर शोधार्थी भी प्रकाशित साहित्य-‘उड़ना सिखा गया’,’तमाम यादें’आपकी उपलब्धि है। इंदिरा गांधी भाषा सम्मान आपको पुरस्कार मिला है तो,हिन्दी साहित्य में कानपुर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान पाया है। आपको कविताएँ लिखना बहुत पसंद है।

matruadmin

Next Post

'घाटी का दर्द'

Thu Apr 20 , 2017
क्रंदन मन आँ खों के आँसू , कैसे भला छिपाऊँ मैं। रोती घाटी चीख रही है, कैसे चुप हो जाऊँ मैं।। अपने घर के गद्दारों ने, इसको घायल कर डाला। आतंकी हमलों ने इसका, खूनी आँचल कर डाला।। सत्ता की चाहत में नेता, कैसे चुप हो जाते हैं। राजनीति के […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।