फहले देश के रावणों को मारो,फिर मुझ पर बाण चलाओ

अबकी बार रावण दशहरे पर आया
राम पर गरजा और ऐसे चिल्लाया
पहले अपने देश को ठीक कर आओ
फिर मुझ पर आकर बाण चलाओ

कुम्भकर्ण को यूही बदनाम करते हो
छ:महीने सोने का आरोप लगाते हो
तुम्हारे नेता तो पांच साल सोते है
जब चुनाव होते तो जाग कर आते है
अपने इन नेताओ को तो जगाओ
फिर मुझ पर आकर बाण चलाओ

मैंने कभी नहीं अपना रूप छिपाया
जैसा था, वही उसी रूप में आया
तुम्हारे देश में संत बने है दुराचारी
योंन शोषण करते है ये अत्याचारी
पहले इन संतो को रास्ते पर लाओ
फिर मुझ पर आकर बाण चलाओ

तुम्हारे देश में केकयी के कारण
दशरथ को ही मरना पड़ता है
कम दहेज लाने के ही कारण
कौशल्या को आत्म दाह करना पड़ता है
पहले इन दहेज भक्षी को मार कर आओ
फिर मुझ पर आकर बाण चलाओ

तुम्हारे देश में विभीषण के कारण
अन्धो को रेवाड़ी बाटी जा रही है
देश में मोर्डेन सूफनखा की जगह
सीता की नाक काटी जा रही है
पहले देश की नारी को बचाओ
फिर मुझ पर आकर बाण चलाओ

तुम्हारे देश में मी टू का शोर मचा है
उसमे एक्टर डायरेक्टर नेता फसा है
ये नारियो के साथ करते छेड़ा छाडी
रेप हत्या में रहे ये सबसे अगाडी
पहले इन सब को बंद कर कर आओ
फिर मुझ पर आकर बाण चलाओ

#आर के रस्तोगी

matruadmin

Next Post

पहले अपने अन्दर के रावण जलाओ!

Tue Oct 8 , 2019
वही सदा हुआ बदनाम अपनी असुरता के कारण रावण ने भी भुगता अंजाम वह बल ,बुद्धि में कम नही था वह पूजा पाठ में भी कम नही था सीता अपहरण का दुस्साहस अपराध उसका कम नही था अन्याय का दंड मिलकर रहेगा सगा भी पराया होकर रहेगा असत्य सदा ही […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।