
सुहागन के सुहाग की
रक्षा का महापर्व
सुहागन के उपवास पर
हर सुहाग करता गर्व
भारतीय संस्कृति का
यह अनूठा त्यौहार है
एक दूसरे के प्रति बढ़ता
इससे सद्व्यवहार है
करवा चौथ के पर्व पर
करो एक संकल्प
क्रोध जीवन मे न रहे
शांत स्वभाव विकल्प।
#श्रीगोपाल नारसन

