पुस्तक विमोचन व विराट कवि सम्मेलन तमनार में सम्पन्न

दर्दोगम की बस्ती नामक पुस्तक हृदय को उद्वेलित करने वाली है – जयशंकर
रायगढ़ |

औद्योगिक व वनांचल तहसील तमनार के नवदुर्गा समिति बरभांठा द्वारा पुस्तक विमोचन एवं विराट कवि सम्मेलन का सफल आयोजन गत् दिवसांक 05 अक्टूबर को किया गया ।
उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि रायगढ़ के ख्यातिलब्ध साहित्यकार पं. शिवकुमार पाण्डेय जी , कार्यक्रम अध्यक्ष गजलकार शुकदेव पटनायक जी , विशिष्ट अतिथि प्रो. के. के. तिवारी जी व कवि कमल बहिदार जी थे ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में माँ ज्ञानदात्री महासरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व समक्ष दीप , धुप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।
तत्पश्चात स्वागत के क्रम में आयोजक समिति के सक्रिय सदस्यों ने सभी साहित्यकारों को तिलक लगाकर व श्रीफल प्रदान करके स्वागत – सम्मान किये ।

स्वागत पश्चात् अंचल के प्रतिष्ठित गजलकार जयशंकर प्रसाद डनसेना जी द्वारा सृजित गजल “दर्दोगम की बस्ती” नामक पुस्तक का विमोचन अतिथियों व आमंत्रित कवियों के हाथों से हुआ ।
अपने उद्बोधन में जयशंकर जी ने कहा कि – “मैं , जल – जंगल व जमीन को लक्ष्य बनाकर जो गजल सृजन किया हूँ । वह , प्रत्येक आंचलिक के हृदय को उद्वेलित करने वाली है । समस्त रचनाएँ मात्र कोरी कल्पना नहीं वरन् यथार्थ के धरातल पर सृजित की गई गजल है । आशा है , पाठक जगत स्वागत करेंगे ।।

तृतीय चरण में आमंत्रित रचनाकारों द्वारा अपने – अपने प्रतिनिधि कविताओं का पाठ किया गया ।
जिसमें पं. शिवकुमार पाण्डेय , प्रो. के. के. तिवारी , कमल बहिदार , राघवेन्द्र सिंह रुहेल , डॉ. दिलीप गुप्ता , शुकदेव पटनायक , रूखमणी राजपूत , स्नेहलता सिंह ‘स्नेह’ , पुष्पलता पटनायक , संतोष पैंकरा , उग्रसेन स्वर्णकार , तेजराम चौहान , जय शंकर प्रसाद डनसेना , बालकवि प्रमोद सोनवानी ‘पुष्प’ , सिमरन साहू , कन्हैया पड़िहारी , मिमिक्री कलाकार सेतकुमार गुप्ता आदि प्रमुख हैं ।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजक समिति द्वारा सभी प्रतिभागी रचनाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ।
कुशल मंच संचालन घरघोड़ा से पधारे प्रतिष्ठित कवि डॉ. दिलीप गुप्ता जी ने किया ।
आयोजन को सफल बनाने में रूपचन्द्र गुप्ता , परमानंद पटनायक , डॉ. मित्रभान गुप्ता , अरविन्द गुप्ता , प्रमोद साव , गोपाल गुप्ता , प्रदीप नायक आदि की भूमिका सराहनीय रही ।
उक्त सफल कवि सम्मेलन अंचल में चर्चा का विषय है ।

matruadmin

Next Post

काव्य गोष्ठी प्रेरणा परिवार

Mon Oct 7 , 2019
हिसार.नवोदित लेखकों को मंच प्रदान कराने के उद्देश्य से पिछले बीस साल से चलाए जा रहे मासिक काव्य गोष्ठी कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर की प्रमुख साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार की अक्टूबर माह की मासिक काव्य गोष्ठी स्थानीय टाऊन पार्क मे संस्था निदेशक शुभकरण गौड़ की अध्यक्षता मे आयोजित […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।