नयनाभिराम—गुरूदक्षिणा

आज काॅलेज से आकर अचानक मेरे शिक्षक पति ने मुझसे कहा—जल्दी से तैयार हो जाओ आज हमें गुरूदक्षिणा देखने जाना है।गुरू दक्षिणा देखने? गुरूदक्षिणा ली जाती है दी जाती है –देखी कैसे जाती है? मैं सोच में पड़ गयी।
खैर तैयार हो ही रहे थे कि एक शानदार कार घर के दरवाजे पर रूकी।ड़्राईवर ने दरवाजा खोलकर बैठने का आग्रह किया।एक नामी सम्भ्रांत काॅलोनी के एक बड़े से बंगले में कार ने प्रवेश किया।एक सज्जन और महिला स्वागत के लिये खड़े दिखे, जैसे ही कार से उतरे दोनों पास आकर पैरों में झुक गये।मैड़म प्रणाम!सज्जन के बोलते ही मैं आश्चर्यचकित रह गई।इनका स्टूड़ेंट सामने खड़ा था—विनय। 15साल पहले विनय मेरे पति से ट्यूशन पढने आता था। दुबला पतला , गंभीर विनय। बेहद गरीब परिवार से था। पिता नहीं थे और मां पापड़ बनाकर बेचती थी और बड़े ही संघर्ष में दो बच्चों को पढा रही थी।मन उस स्त्री के लिये सम्मान से भर गया। मेरे कहने पर शिक्षक पति ने उसे तीन साल तक बिना फीस के पढाया।
आखिरी साल में विनय फीस देने का आग्रह करने लगा ,पति के मना करने पर वो स्वाभिमानी बालक मुझसे आग्रह करने लगा –मैड़म आप बोलिये सर को गुरूदक्षिणा तो लेनी चाहिये। तब मैंने उसे अचानक ही कह दिया- ठीक है गुरूदक्षिणा हम लेंगे। तुम होशियार हो, काबिल हो , एक दिन जरूर कुछ बन जाओगे, बड़े आदमी हो जाओगे। धन, दौलत , नाम सब कमाओगे पर एक बात कभी मत भूलना-अपनी मां का संघर्ष।बड़े ही तकलिफ और संघर्ष से वो तुम्हारा जीवन संवार रही है। बड़ा आदमी बनने के बाद भी उसका सम्मान बरकरार रखना।उसके सुख की पहले सोचना।उसे किसी बात से कभी तकलिफ ना हो। बस यही हमारी गुरूदक्षिणा है।उस वक्त हमें प्रणाम करके विनय हामी भरकर चला गया।
आज वही विनय हमारे सामने खड़ा था।विनय बड़े आदर के साथ हमें बंगले के अंदर ले गया।उसका वैभवपूर्ण संसार हम बड़े ही आश्चर्य और प्रसन्नता से देख रहे थे।
तभी एक गरिमामयी महिला बाहर निकलकर आई।विनय ने हमें उनसे मिलवाया।सर! मैड़म! मेरी मां, मेरी भगवान।देख लिजिये आज मैंने आपकी गुरूदक्षिणा पूरी कर दी।मैं आज बहुत बड़ा बिजनैसमैन हूं।सारा व्यवसाय, सारी सम्पत्ति मां के नाम है, मैं बस कर्मचारी हूं। मां से पूछे बगैर घर का पत्ता भी नहीं हिलता। विनय की मां की आंखों में बेटे के प्रति प्यार और गर्व दिखाई दे रहा था और मैं और मेरे पति उस नयनाभिराम गुरूदक्षिणा को पाकर निहाल हुऐ जा रहे थे।

    #सुषमा व्यास

परिचय : श्रीमती सुषमा व्यास( सुष ‘राजनिधि’) ने हिन्दी साहित्य में एमए किया हुआ है और मौलिक रचनाकार हैं।आप इंदौर में ही रहती हैं तथा इंदौर लेखिका संघ की सदस्य भी हैं। 

matruadmin

Next Post

हिन्दी हमारी जीवनशैली एवं हमें हमारी मां की तरह प्यारी है

Fri Sep 13 , 2019
हिन्दी सिर्फ भाषा नहीं,बल्कि यह हमारे अल्फाजों को समेट,हमारी बातों को सरलता एवं सुगमता से कहने का विशेष माध्यम हैं। हिन्दी बिल्कुल हमारी की तरह ही हमसे जुड़ाव रखती है और हम भी मां हिन्दी के बिना अपने अस्तित्व की कभी कल्पना नहीं कर सकते। क्योंकि मां के बिना बेटे […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।