अखिल भारतीय शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान समारोह 7 सितम्बर को

श्रेष्ठ कृतियों के लेखकों को किया जाएगा सम्मानित

उज्जैन (म.प्र.) शब्द प्रवाह साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक मंच उज्जैन द्वारा 2019 के अखिल भारतीय साहित्यिक पुरस्कार 7 सितम्बर, शनिवार को कालिदास अकादमी में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के मंच से प्रातः 11 आयोजित वार्षिक समारोह में प्रदान किए जाएंगें।

संस्था सचिव संदीप सृजन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ रामराजेश मिश्र करेंगे, अतिथी के रूप में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के संपादक श्री लालित्य ललित (दिल्ली) ,विक्रमविश्व विद्यालय के कुलानुशासक डॉ शैलेन्द्रकुमार शर्मा,और प्रसिद्ध बाल साहित्यकार राजकुमार जैन राजन (चित्तौड़गढ़) रहंगे।

2019 में मंच की कार्यकारिणी समिति द्वारा हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं पर पुस्तकें पुरस्कार हेतु आमंत्रित की गई थी। प्राप्त पुस्तकों में से हिन्दी कविता विधा समग्र के क्षेत्र में श्री प्रदीप नवीन,( इंदौर ) की कृति “साथ नहीं देती परछाई”,लधुकथा के लिए श्रीमती महिमा श्रीवास्तव वर्मा, (भोपाल) की कृति “आदम बोनसाई”,व्यंग्य के लिए श्री अशोक व्यास,(भोपाल) की कृति “विचारों का टैंकर” को प्रथम पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय स्मृति खंडकाव्य सम्मान के लिए श्री ज्योतिपुंज (उदयपुर) की कृति “सत् संकल्प”, स्व.श्रीमती सत्यभामा शुकदेव त्रिवेदी गीतकार सम्मान के लिए डॉ. घमंडीलाल अग्रवाल, (गुरुग्राम)की कृति “कितना समय कठिन”,स्व. बालशौरि रेड्डी बाल साहित्य सम्मान के अन्तर्गत प्रथम के लिए श्री गोविंद शर्मा,(संगरिया, हनुमानगढ़) की कृति “मुझे भी सीखाना” तथा द्वितीय के लिए श्री जयसिंह आशावत,(नैनवा, बूंदी) की कृति “दादी अम्मा नई कहो कुछ”, इजी.प्रमोद शिरढोणकर बिरहमान स्मृति नई कविता सम्मान के लिए श्रीमती शशि सक्सेना,(जयपुर)की कृति “रिश्ते हुए सपने”, तथा इजी. प्रमोद शिरढोणकर स्मृति कहानी सम्मान के लिए डॉ गरिमा संजय दुबे,(इंदौर) की कृति “दो ध्रुवों के बीच की आस” एवं स्व. लक्ष्मीनारायण सोनी स्मृति ग़ज़ल सम्मान के लिए डॉ. महेन्द्र अग्रवाल(शिवपुरी) की कृति “फ़नकारी सा कुछ तो है” को पुरस्कृत किया जाएगा।

विगत दस वर्षों से संस्था शब्द प्रवाह द्वारा साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े सरस्वती साधकों के सम्मान की एक परम्परा जारी है, जिसके अन्तर्गत पिछले आयोजनों में 350 से अधिक कलमकारों का सम्मान किया जा चुका है।

matruadmin

Next Post

वेगवती छंद विधान

Thu Sep 5 , 2019
चार चरण, २,२ चरण समतुकांत . सगण सगण सगण गुरु, . (१०वर्ण) . ११२ ११२ ११२ २ . 👀👀 . चाहत धरती अपनी जननी है। शशि से उजली रजनी है। सविता तम को हरता है। रचना जग की करता है। रखती सबसे अपनापा। सहती जग के भव तापा। अपनी जननी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।