लोकतंत्र में गिरने- गिराने की परम्परा है

sandeep srajan

जैसे पीने-पिलाने वालों के मजे होते हैं वैसे ही राजनीति में गिरने-गिराने के मजे होते हैं। राजनीति में गिराने वाला और गिरने वाला दोनों ही महान माने जाते हैं। राजनीति में आदमी गिरने से पहले पुरजोर कोशिश करता है कि वो किसी को गिरा दे और गिरे नहीं,राजनीति में तो एक दुसरें को गिराने की होड़ लगी रहती हैं हर कोई एक दुसरे को कभी शब्दों से तो कभी चरित्र से गिराने की तुकतान में रहते हैं। जरा सी कमजोरी सामने आयी के टांग पकड़ के अच्छे अच्छों को गिरा दिया जाता हैं । लोकतंत्र में गिरने- गिराने का खेल तो जैसे शाश्वत परम्परा का निर्वहन करना हैं । कभी केन्द्र की तो कभी प्रदेश की सरकार गिर जाती है या कहें गिरा दी जाती है।

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के मुखिया बने तभी से कईं तरह के इंजेक्शन लेकर और एंटीबायोटीक डोज ले कर बैठे हुए थे। उनको ये भरोसा भी था कि उन्होंने जो वैक्सीन लगा रखे हैं वे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम नहीं होने देंगे। लेकिन येदियुरप्पा की ने जो विषैले किटाणु फैलाएँ और जोर आजमाईश की तो उनकी कोई दवा काम नहीं आयी और वे अच्छे भले चलते-चलते लड़खड़ाने लगे और आखिर में गिर ही गये ।

कुमारस्वामी पिछले कईं माह राजनीति के दर्द से पिड़ित थे, कराह भी रहे थे और उपर वाली मैडम से इंजेक्शन के डोज बढ़ाने के भी अनुरोध कर रहे होंगे। लेकिन कहा जाता है, अपने करम अपने को ही भोगना है बाकि लोग तो अंतिम संस्कार और उठावने में ही आते है। विद्वानों ने कर्नाटक का नाटक कह कर पन्द्रह-बीस दिनों से गिरने-गिराने के खेल का खूब मजा लिया वो कुमारस्वामी की छाती पर मुंग दलने जैसा ही था । आखिर कर लोगों के मजे में सरकार गिर ही गई और लोग ताली बजाने में लगे हुए है।

वैसे भी बच्चा जब चलना सीखता है तो पहले थोड़ा चलता है और फिर गिरता भी है। चलने का प्रयास जारी रहता है चंदन गाड़ी के सहारे चलता है वह भी फिसलती है फिर गिरता है। गाड़ी बदलती है सायकिल आ जाती है तो फिर सायकिल से भी गिरता है। सायकिल मोटर सायकिल के नये अवतार में मिलती है और कभी न कभी मोटर सायकिल से भी वह गिरता है। लोकतंत्र में मिलीजुली सरकार चलाना मौत के कुएँ में मोटरसायकिल चलाने से कम नहीं है। जरा सा चुके की सरकार गिरी, और मोटर सायकिल का गिरना कुछ न कुछ निशानी दे जाता है। गिरना तो इंसान के जन्म से जुड़ा है। पर वह बच्चा बड़ा होता है तो पता नहीं कितना गिरता है, किस- किस पर गिरता हैं और कितनों को गिराता हैं। ये उसके समय और भाग्य पर निर्भर करता हैं।

#संदीप सृजन

matruadmin

Next Post

खुद को सबसे दूर किया है उसने

Wed Jul 24 , 2019
खुद को सबसे दूर किया है उसने जब से मुझे मंजूर किया है उसने इश्क़ की राह इतनी आसान नहीं करके, जुर्म जरूर किया है उसने आँखें दरिया, लब समंदर हो गए हुश्न को ऐसे बेनूर किया है उसने खुद का अक्स साफ दिखता नहीं खुद को चकानाचूर किया है […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।