डा. शलभ की पाँचवी किताब ‘कोई एक आशियाँ’ स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लाइब्रेरी में शामिल

IMG-20190516-WA0044
मैसूर (कर्नाटक) |
स्थित इंफोसिस के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लाइब्रेरी ने डा. स्वयंभू शलभ की चर्चित किताब ‘कोई एक आशियाँ’ को अपने संग्रह में शामिल किया है। इसकी सूचना लाइब्रेरी एसोसिएट श्री वीरय्या रुद्रीय ने मेल के जरिये दी।
बिहार के किसी लेखक की किताब का इस विश्व स्तरीय लाइब्रेरी में स्थान मिलना सभी बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है।
ग्लोबल एजुकेशन सेंटर के अंदर स्थित इस लाइब्रेरी को दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट लाइब्रेरी के रूप में  जाना जाता है। इस लाइब्रेरी में साइंस टेक्नोलॉजी की किताबों के साथ साथ कला साहित्य की किताबों का भी वृहद भंडार है।
इसकी आलीशान इमारत ग्रीक आर्किटेक्चर का एक अद्भुत नमूना है। इस लाइब्रेरी में विश्व के जाने माने लेखकों की 75000 किताबें, 12000 ऑनलाइन जॉर्नल एवं 102 ई बुक सब्सक्रिप्शन उपलब्ध हैं।
विदित है कि डा. शलभ की यह पाँचवी किताब पिछले वर्ष अमेजॉन एवं एडूक्रिएशन पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित हुई। इसे अमेजॉन किंडल, गूगल बुक्स, बुक्सकैमेल और डूरस्टेपशॉपी ने ई बुक एवं पेपरबैक में दुनिया भर के पाठकों के लिए उपलब्ध कराया।
इससे पूर्व डा. शलभ की चौथी किताब ‘श्रृंखला के खंड’ चेन्नई, मुंबई और कोलकाता के सेंट्रल लाइब्रेरी के साथ दिल्ली के ज्ञानपीठ पुस्तकालय में रखी गई थी।

matruadmin

Next Post

अनबूझ पहली

Tue May 21 , 2019
आज फिर एक नवविवाहिता दुनिया से विदा हो गई मांँ की लाडली पिता की दुलारी मौत की नींद सो गई न बता सकी तकलीफ अपनी न सुना सकी दर्द अपना सही होगी न जाने कितनी पीड़ा डूबी होगी जरुर दर्द के सागर में आज फिर एक बेटी मांँ- बाप से […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।