शानदार सस्पेंस मर्डर मिस्ट्री बदला 

edris
अदाकार
अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह, टोनी ल्यूक,मानव कौल,
निर्देशक
सुजॉय घोष
दोस्तो फ़िल्म एक स्पेनिश फ़िल्म कांतरोतिएमो से उठाई गई है, जिसको अंग्रेजी में रिलीज किया गया था इनविजिबल गेस्ट नाम से , सिर्फ हिंदी फिल्म में लिंग बदलाव किए गए है,,
फ़िल्म सस्पेंस, मर्डर मिट्री है
जो कि आपको बांधे रखने में सफल होती है साथ ही फ़िल्म में परत दर परत कई रोमांचक मोड़ और पहेलियां आती जाती है जिससे कि आप फ़िल्म में सीट पर बंधे रह जाते है
सस्पेंस फ़िल्म की ताकत ही उसका सस्पेंस होता है तो उसे खोले बिना ही फ़िल्म का जिक्र होगा
यानी
IMG_20190308_054514
अजीब सा पहरा लगाया है एहतियातों ने
की उसका जिक्र तो हो पर नाम न हो,,
तो साथियो कहानी पर चर्चा होगी पर ऊपर वाले शेर का ख्याल रखते हुवे,,,
कहानी
नैना(तापसी) एक जवान उधमिता है जो कि शादीशुदा होकर एक बच्ची की माँ भी है, उसका अर्जुन नामक एक शख्स से अफेयर भी है दोनों छिप छिप कर मिलते रहते है, दोनों पेरिस में कार से जा रहे होते है तो नैना की कार से सनी नामक लड़के की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो अर्जुन नैना मिलकर लाश को ठिकाने लगा कर सबूत मिटाते है यह सब कोई तीसरा शख्स देख लेता हैं, और नैना को ब्लैकमेल करने लगता है,
अर्जुन नैना एक होटल पहुचते है
 ब्लेक मेलर को पैसे चुकाने को,
यहां से शुरू होता है नया ट्विस्ट
लेकिन वहां अर्जुन का कत्ल हो जाता है और ब्लैक मेलर बिना पैसे लिए चला जाता है, अर्जुन के कत्ल का इल्जाम नैना पर आ जाता है,, नैना का केस लड़ने के लिए एडवोकेट बादल गुप्ता(अमिताभ) को जिसने अपने 40 साला वकालत में कभी कोई केस नही हारा
अब शुरू होता है ट्विस्ट और टर्न्स का सस्पेंस का खेल,
अंत मे क्या नैना बच पाती है ? बादल गुप्ता केस जीत पाते है? असली हत्यारा कौन है?
इन सब सवालो के जवाबो के लिए फ़िल्म देखना पड़ेगी,,
फ़िल्म की कहानी ओरिअल पाओलो की है
पटकथा सुजॉय घोष ने लिखी है फ़िल्म की पटकथा कसी हुई है,,
राज वसंत ने डायलॉग लिखे ही जो कि काबिले तारीफ है,,
फ़िल्म का संगीत औसत है फ़िल्म को सहयोग करता है,,जो कि अमाल मलिक का है,,
फ़िल्म का दूसरा हाफ बेहद कसा हुआ है जो कि सीट से बांध देता है,,
फ़िल्म को 2200 स्क्रीन्स मिले है जिससे 4 से 7 करोड़ की शुरूआत मिल सकती है
फ़िल्म का बजट 30 करोड़ बताया गया है जो कि सोलो रिलीज पर कवर होते दिख रहा है,,
फ़िल्म को 3 स्टार्स

#इदरीस खत्री

परिचय : इदरीस खत्री इंदौर के अभिनय जगत में 1993 से सतत रंगकर्म में सक्रिय हैं इसलिए किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं| इनका परिचय यही है कि,इन्होंने लगभग 130 नाटक और 1000 से ज्यादा शो में काम किया है। 11 बार राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व नाट्य निर्देशक के रूप में लगभग 35 कार्यशालाएं,10 लघु फिल्म और 3 हिन्दी फीचर फिल्म भी इनके खाते में है। आपने एलएलएम सहित एमबीए भी किया है। इंदौर में ही रहकर अभिनय प्रशिक्षण देते हैं। 10 साल से नेपथ्य नाट्य समूह में मुम्बई,गोवा और इंदौर में अभिनय अकादमी में लगातार अभिनय प्रशिक्षण दे रहे श्री खत्री धारावाहिकों और फिल्म लेखन में सतत कार्यरत हैं।

 

matruadmin

Next Post

उम्र भर की वफा से हाथ क्या आया मेरे

Sat Mar 9 , 2019
उम्र भर की वफा से हाथ क्या आया मेरे दश्त-ए-तनहाई में कोई न साथ था मेरे ========================== यक-ब-यक आज मिले भी तो अजनबी बनकर हुआ करते थे कल तलक जो आशना मेरे ========================== खिलौना जान के हर कोई खेल जाता है जाने कब समझेगी जज़्बात ये दुनिया मेरे ========================== मेरी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।