बसन्त पंचमी बसंत का उपहार
माँ शारदे विद्या दायिणी का त्योहार।
श्वेत वस्त्र श्वेत फूल प्रसाद
और श्वेत हंस पर सवार
हाथो में पुस्तक बीणा लिए
जन जन का करती उद्धार।
जिस तरफ नजर देती
विद्वता का होता बास
सारे अवगुणो का
आपकी महिमा से होता नाश।
आपकी कृपा से ही
ज्ञान-विज्ञान का
मान सम्मान का
हो रहा सारे जग में विकास।
सबके जीभो पर बसने वाली
सबका कल्याण करने वाली
सदा गौरव बढाने वाली
माँ शारदे करूँ विनती बारम्बार।
“आशुतोष”
नाम। – आशुतोष कुमार
साहित्यक उपनाम – आशुतोष
जन्मतिथि – 30/101973
वर्तमान पता – 113/77बी
शास्त्रीनगर
पटना 23 बिहार
कार्यक्षेत्र – जाॅब
शिक्षा – ऑनर्स अर्थशास्त्र
मोबाइलव्हाट्स एप – 9852842667
प्रकाशन – नगण्य
सम्मान। – नगण्य
अन्य उलब्धि – कभ्प्यूटर आपरेटर
टीवी टेक्नीशियन
लेखन का उद्द्श्य – सामाजिक जागृति