मै मरना नहीं चाहता

mai marna nahi chahata

आज क्या हुआ पता नहीं रात का एक भी कब की बज चूका था। इतनी मिन्नतें करने के बावजूद कोई भी आत्मा हमारे प्लेंचेट आने तैयार नहीं थी।  मेरे अलावा मेरे तीन मित्र भी मेरे साथ ही परेशान थे।
खैर , मै तो प्लेंचेट से बहुत अच्छी तरह परिचित था।  परन्तु मेरे मित्र आत्मा को किस तरह बुलाते है और सच  में वह उपस्थित होती है क्या ?ऐसे ही अनेक उत्सुकता भरे प्रश्न उनके मन उधम मचा रहे थे। वैसे आज मै भी हैरान था की आज क्या हुआ इतनी मिन्नतें करने के बाद भी कोई आत्मा आने को तैयार नहीं थी।
हम आज का अवसर गंवाना नहीं चाहते थे।  इसके लिए हमने शाम से ही तैयारी कर रखी थी।  जिसके अंतर्गत एक बड़ा सफ़ेद रंग का चार्ट लिया उसपर एक पंक्ति में कई गोल बनाकर उसमे  अंग्रेजी के  A से लेकर Z तक  अक्षर लिखे।  फिर उसी के नीचे उसी तरह गोल बनाकर उसमे शुन्य से लेकर एक तक संख्या लिखी। इसके पश्चात केवल सबसे नीचे तीन गोल बनाकर  एक में YES दूसरे में NO तथा तीसरे में HOME लिखकर हमारा प्लेंचेट चार्ट तैयार किया था। इसके बाद एक कांच का गिलास लेकर होम के गोल पर उल्टा रखकर उसपर हम चारों मित्रों ने उंगली से हल्का स्पर्श किया।  मै इसमें जानकार  होने के कारण आत्मा को आवाहन करने का जिम्मा मेरा था।
कई घंटे बिताने के बावजूद आत्मा नहीं फटकी थी। इस कारण सबसे अधिक मै उदास था , मेरे मित्र मुझपर विश्वास कर अपनी उत्सुकता थामे परिणाम की प्रतीक्षा में एक अनामिक भय को थामे एक दूसरे का चेहरा ताक रहे थे। हमने इस अवसर पर बत्ती बुझा दी थी। कमरे में केवल एक मोमबत्ती टिमटिमा रही थी।
मै पुनः अपनी इच्छाशक्ति को एकजुट कर अपने दादाजी की आत्मा का आवाहन करने लगा।  शायद उस समय तीन बज रहे थे।  कहीं दूर से तीन बजने का अलार्म की आवाज आ रही थी। तभी अचानक उस गिलास में हमने कुछ हलचल महसूस की।  उसी के साथ हमारी उत्सुकता बड़ी हम अपनी उंगलियां हटाय बीना उस गिलास को घूरने लगे।
मै बार बार दादाजी की आत्मा को प्लेंचेट पर आने के लिए मिन्नतें कर रहा था।  मैंने दादाजी से कहा – ” देखो दादाजी , आप नहीं आये तो मेरे मित्रों के सामने मेरा अपमान हो जायेगा।  आपको इससे अच्छा लगेगा ?” तभी गिलास की हलचल और बढ़ गई। यह देख मैंने उसी समय दादाजी को प्रश्न पूछा – ” अगर दादाजी आप यहां मौजूद है तो ‘ YES’ के जगह सरकिये। ‘ बस कहने की देरी थी की गिलास अपने आप लड़खड़ाता हुआ
‘ YES ‘ अंकित गोल पर रुक गया।
गिलास के अपने आप सरकने से मेरे मित्रों का कौतुहल काफी बड गया और वे मेरी ओर घबराकर देखने लगे।  मैंने पुनः दादाजी को अपने स्थान पर लौटने के लिए कहा। इसपर गिलास फिर से लड़खड़ाता हुआ अपने स्थान पर आकर रुक गया।
यह देख आत्मा की सत्यता जानना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण था।  इसलिए मैंने प्रश्न पूछा की – ” दादाजी आपके जीवित रहते हुए एक दिन आप ने मुझे खूब क्यों मारा था ? बताइये ना ! गिलास उसी तरह वहीं डटा रहा।  तब मैंने दूसरा प्रश्न पूछा खैर , दादाजी आप मुझे लाड से किस नाम से बुलाते थे।  बस उसका प्रथम शब्द बता देना। ”  इसपर भी गिलास वंही डटा रहा।  जब मैंने जोर देकर पुनः पूछा तो गिलास धीरे धीरे असामजस्य की स्थिति में ‘k’ शब्द पर जा रुका। मैंने कहा ठीक है। आप पुनः अपने स्थान पर लौटे। उसी के साथ गिलास झट से अपने स्थान पर आकर रुक गया।  मैंने प्रार्थना करते हुए कहा – ” दादाजी आप मेरे बुलाने पर यहां आये मेरा मान बढ़ाया इसके लिए धन्यवाद।  अब आप जा सकते है।” और मैंने गिलास को सीधे किया और अपना हाथ हटा लिया।
मेरी इस हरकत से मेरे मित्र मुझ पर नाराज हुए। कारण उन्हें भी आत्मा से बहुत कुछ पूछना था।  तब मैंने उन्हें बताया  की मैंने दादाजी की आत्मा को प्लेंचेट पर बुलाया था परन्तु यहां आनेवाली आत्मा दादाजी की आत्मा नहीं थी। तब उन्होंने हैरानी से पूछा वह कैसे तुम्हे पता चला ? देखो जब हम कभी किसी आत्मा को बुलाते है तब उसकी सत्यता जानना आवश्यक होता है। हमारे आसपास अनेक आत्माये होती है जिसमे अच्छी बुरी सभी आत्माये होती है हम जब किसी आत्मा का आवाहन करते है तब वहां मौजूद आत्मा घुस जाती है।  अगर यह आत्मा अतृप्त होगी तो वह हमारा नुकसान करेगी।  इस कारण हमें पहले आत्मा को परखना चाहिए।

  [ क्रमश ] अगली कहानी दूसरे भाग में 

   #अजित कुमार

matruadmin

Next Post

गंदगी

Wed Jan 16 , 2019
स्वस्थ और अस्वस्थ के दो पहियों में पिस रहा है इंसान, एक तरफ भगवान है एक तरफ शैतान। उस रचनाकार की रचना देखो जिसने बनाया है इंसान करे है काम ऐसे ऐसे कर दिया जंगल बाग बगीचों को वीरान नदी नालों को भी न छोड़ा कैसे कमाये पैसे वो इसी […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।