*फिर से जगाने आई हूँ*

vandana sharma
आज मेरे गाँव की सूरत दिखाने आई हूँ
खोई हुई पहचान से परिचय कराने आई हूँ।
साफ सुथरे गाँव में हरियाली का विस्तार था
प्रेम से रहते सभी अपनत्व का प्रचार था।
गाँव की चौपाल पर ज्ञान की बातें सदा
धर्म भक्ति यज्ञ में विश्वास करते सर्वदा।
दुःख दर्द में तन मन लगा सेवा में तत्पर थे सभी
लोभ लालच ईर्ष्या का भाव देखा न कभी।
घी दूध की नदियाँ यहाँ सदियों से बहती आई हैं
माँ बहन बेटी सदा बेखौफ रहती आई हैं।
गाँव के युवा सदा से हष्ट पुष्ट बलवान थे
शिक्षा और किसानी में निपुण बड़े गुणवान थे।
हर घर से कोई ना कोई सेना में तैनात थे
दया धर्म और मानवता के इनमें भरे जज्बात थे।
लेकिन हाय!तस्वीर पुरानी हो गयी इस गाँव की
पहचान थी सबसे अलग वो खो गयी इस गाँव की।
दूध के रिश्तों का भी अब खून पानी हो गया है
दागकर भाई पे गोली आज भाई भी हैवानी हो गया है।
अश्लीलता, असभ्यता का बहुत प्रचार हो गया है
गाँव का युवा नशे की व्याधियों में फंस गया है ।
घृणा, ईर्ष्या, वैरभाव को जड़ से मिटाने आई हूँ
सोये हुए इस गाँव को फिर से जगाने आई हूँ।
आज मेरे गाँव**********
खोई हुई पहचान *******
उठो जागो नींद से अब लक्ष्य की खेती करो
सींच दो संस्कार सारे ज्ञान की ज्योति भरो।
थाम कर हर हाथ को फिर एकमत होकर बढ़ो
कामयाबी के अनूठे इतिहास नित नूतन गढो।
अल्प लाभ पाने खातिर जो नशा कैंसर बेच रहे
छोड़ दो यह व्यापार वन्दना घुटने अपने टेक रही।
नशा नहीं तुम बेचोगे न बेचने वाला आएगा
उसदिन मेरा गाँव असल में नशा मुक्त बन पाएगा।
बड़ों को कर नमस्कार, मस्तक तिलक लगाओगे
दया,धर्म मन मे रखकर आगे बढ़ते जाओगे।
फैला अँधेरा गाँव में दीया जलाने आई हूँ
सोये हुए इस गाँव को फिर से जगाने आई हूँ
#वन्दना शर्मा
अजमेर(राजस्थान)
मेरा नाम वन्दना शर्मा है मैं अजमेर से हूँ मेरा जन्म स्थान गंडाला अलवर है मेरी शिक्षा हिंदी में स्नातकोत्तर बी एड है मेरे आदर्श मेरे गुरु और माता पिता हैंलेखन और पठन पाठन में मेरी रुचि है नौकरी के लिए प्रयास रत हूँ। मेरी रचनाएँ  कई पोर्टल पर प्रकाशित होती हैं मैं कई  काव्य समूहों में सक्रिय हूँ । अभी मैं मातृभाषा पोर्टल से जुड़ना चाहती हूँ पोर्टल के नियमों के प्रति प्रतिबद्धता मेरी प्रतिज्ञा है वन्दन 

matruadmin

Next Post

सन्तान

Sun Oct 21 , 2018
जीते जी जो सेवा करते माता पिता का हर ध्यान जो रखते उनकी हाँ में हाँ मिलाते बड़े होने पर भी आंख न मिलाते अच्छी होती वह संतान मरने के बाद भी जो स्मरण करते उस संतान की अनूठी शान माता पिता के जो पथानुगामी बनते यशस्वी होती ऐसी सन्तान […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।