गांव की पगडंडि

cropped-finaltry002-1.png
गांव की पगडंडियों पर चलकर
खड़ंजे से होते हुए
मुख्य मार्ग तक आते आते
जो शहर को जाता है
फिर मुड़ जाती हैं मेरी कविताएं
गांव की ओर ……
जहाँ मजदूर है किसान है
भोर है बिहान है
दुनिया है जहान है
धान है पिसान है
दाने-दाने की मोहताजी है , बूंद-बूंद की प्यास है
घोर नैराश्य में भी जीवन की आस है ।
इसमें बनावटी खुशबू नहीं
बड़े-बड़े डिब्बों में बंद ब्रांडेड कंपनियों के इत्र की
जो महका सके तन बदन
इसमें सजावट का सामान नहीं
जो लगा सके चार चाँद
मेरी कविता में,
माथे की लकीरें हैं!
पाँव की बिवाई है !
अम्मा की मर्ज है !
बापू की दवाई है !
भूख है गरीबी है लाचारी है ।
कविता के शब्दों की जिंदगी से यारी है ।
बच्चों की सी भाषा
और दादी नानी सी कहानियां
सामर्थ्य का जीवन
और शहीदों की जवानियाँ
यहाँ शिल्प नहीं भाव मिलेगा
चालाकियां नहीं आदमी का स्वभाव मिलेगा
यहाँ चमकता हुआ शहर नहीं उजड़ा हुआ गांव है
यहां वातानुकूलित कमरे की मौज नहीं नीम की छांव है।
#दिवाकर

matruadmin

Next Post

मेवाड़ की धरती चितौड़गढ़ : यात्रा वृतांत

Thu Oct 18 , 2018
चितौड की यात्रा मेरे लिए एक यादगार प्रसँग है क्यूँ कि हमें राजकुमार राजन फाउंडेशन, अकोला, चितौडगढ़, राजस्थान की ओर से श्री अम्बालाल हिंगड़ हिन्दी बाल साहित्य अवार्ड २०१६-१७ शाल, पुष्पमाला और रु.२१००/- रूपये की धन राशी के साथ दिया गया था, और उसी कार्यक्रम में हमें “समीर दस्तक साहित्य […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।