रेगिस्तान का सफ़र

2

kalpana

हरा गाउन पहने हुए नंगे पैर,सिर ढँका हुआ,यह कौन चला जा रहा है वो भी इस वीरान रेगिस्तान में.. वो भी इतनी रात को।
उस शख्स को दूर से देखा,स्पष्ट कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था,पर इतनी रात को ऐसी जगह पर कोई क्यों आया है ?
उत्सुकतावश उसका पीछा करने की इच्छा हुई। मैं चल पड़ी उसके पीछे पीछे, वो आगे बदहवास-सा इधर- उधर देख रहा था मानो किसी की तलाश थी उसको ।
मैंने अपने क़दम बढ़ाए और गति भी। उसको आवाज़ लगाई-‘कौन हो तुम, और यहाँ इस वक़्त क्या कर रहे हो ? ‘
उसने मुड़कर जैसे ही देखा, मेरे होश आफ्ता हो गए। वह तो एक महिला थी। मेरे हाथ में एक टॉर्च थी,उसके चहरे पर रौशनी जैसे ही पड़ी,वह सकपका गई। उसने कह-‘मैं नहीं जानती,मैं कौन हूँ,मुझको कोई पुकारता है इस वक़्त रोज़ मुझे किसी की वेदना भरी पुकार सुनाई देती है। उसी आवाज़ के पीछे पीछे मैं यहाँ चली आई हूँ।’
‘पर आप कौन हैं ? ‘
मैं ! कौन हूँ मैं ? अपने-आप से पूछा मैंने,उसकी शक्ल देखी तो लगा जैसे मेरे सामने मेरा साया था। कुछ पल रुककर मैंने उससे कहा-‘मैं सपना हूँ , तुम्हारी आँखों का,जिसको तुम रोज़ देखा करती हो। मैं ही तो हूँ जो तुम्हारे बचपन से तुम्हारे साथ रहा हूँ विना नागा करे।’
उसने मेरी तरफ़ देखा और बोली-‘ हाँ, तुम ही तो हो, क्यों तुम मेरा पीछा कर रहे ?
‘तुम्हीं ने तो कहा था न कि कोई हैं जो तुमको पुकारता है। अब आ ही गए हो तो मेरी मदद करो,उस आवाज़ को ढूंढने में।’
अब वह अकेली नहीं थी,उसके साथ उसका सपना था। इस वीरान रेगिस्तान में अब उस आवाज़ को खोजना था। चलते रहे दूर तक,सांय- सांय की आवाजें और रेंगते हुए साँपों के अलावा कोई नहीं यहाँ तो..पर सुनो न, वो आवाज़ तो अब भी आ रही है,शायद वहां से …..’।
आओ चलें उस तरफ,टार्च से देखो न, शायद कुछ दिखायी दे जाए। वो देखो, वहां दो आँखें दिख रहीं है। अरे यह तो कोई पुराना मकान है,खंडहर हो रहा ये तो। ऐसी जगह पर कौन रह सकता है ? यह आँखें किसकी है ?
और यह क्या सपना तुम कहाँ गए, अब मैं क्या करूं मुझे तो डर लग रहा है। ये क्या,यह पसीना कैसा ?
हड़बड़ा कर उठ जाती हूँ,अक्सर इस ख्वाब को देखने के बाद। क्या है इसका राज़ ? क्या कोई बता पाएगा ।
जाने क्यों आता रहा है एक ही ख़्वाब बार-बार । वो आँखें आख़िर किसकी हैं ?

                                                                                #कल्पना भट्ट

परिचय : पेशे से शिक्षिका श्रीमती कल्पना भट्ट फिलहाल भोपाल (मध्य प्रदेश ) की निवासी हैं। 1966 में आपका जन्म हुआ और आपने अपनी पढ़ाई पुणे यूनिवर्सिटी से 1984 में बी.कॉम. के रुप में की। विवाह उपरांत भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय से बी. एड.और एम.ए.(अंग्रेजी) के साथ एलएलबी भी किया है। आप लेखन में शौकिया तरीके से निरंतर सक्रिय हैं।

matruadmin

2 thoughts on “रेगिस्तान का सफ़र

  1. रोचक,भयभीत करने वाला सपना।सही मुहावरा है “होश फाख्ता हो गए।”फाख्ता एक पक्षी है।मतलब होश उड़ गए।

Comments are closed.

Next Post

क्यों..'मानव करता हनन'

Sat Mar 18 , 2017
रातें आजकल.. आंतकी…. पथरीली और जहरीली भी हो चली, इन्हीं रातों की सुखद हवाएँ.. अचानक ही बैचेन करती, तीली सुलगाती…। दूभर जीना सहती, कांपती धड़कनें.. रोज सुनाती साँसें कैसा अनायास भय, एक चीत्कार… माहौल नया बनाती जिएं तो कैसे ..? मुश्किल बड़ी…। कब तलक रोके कोई चलती राहों का यूँ […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।