दर्द का रिश्ता

devendr soni

सुबह के पांच बजने वाले थे । तभी गहरी नींद में सो रहे रमेश के फोन की घण्टी घनघना उठी । कुछ ही पल बाद रमेश ने अलसाते हुए फोन देखा तो कोई अपरिचित नंबर दिखा । उसने सोचा इतनी सुबह भला किसका फोन हो सकता है , पर यह सोचते हुए की बाद में लगाकर पता कर लूंगा , फोन काट दिया । थोड़ी ही देर में फिर उसी नंबर से घण्टी बजी ।
अब रमेश ने फोन उठा लिया ।
उधर से किसी ने पूछा – आप रमेश जी बोल रहे हैं । रमेश के हाँ कहने पर किसी अनजान व्यक्ति ने बताया कि – बसंती काकी का देर रात निधन हो गया है । वे अंतिम समय में आपसे मिलना चाहती थीं और जाते जाते कह गईं हैं कि संभव हो तो उनका अंतिम संस्कार आप ही करें । उनके पास आपका नया नंबर नही था और मुझे भी बड़ी मुश्किल से आपका यह नंबर मिला है।
रमेश यह सुन सकते में आ गया और सिर्फ इतना कहा – हाँ , मैं आता हूँ ।
पास ही सो रही अपनी पत्नि सुरभि को उठाते हुए रमेश ने उसे बसंती मौसी के निधन की सूचना दी और वे दोनों तुरन्त ही अपनी कार से रवाना हो गए। रास्ते में सुरभि ने पूछा – क्या आप बसंती मौसी का दाह संस्कार करेंगे ? आपका उनसे ऐसा कोई रिश्ता तो था ही नहीं ?
तब रमेश बोला – हाँ सुरभि । बसंती मौसी से भले ही ऐसा कोई रिश्ता नहीं था पर उनसे मेरा दूध के दर्द का रिश्ता तो था । तभी तो मैं उन्हें मौसी कहता आया हूँ ।
अपने अंतिम वक्त में -माँ ने मुझे बताया था , अगर बसंती न होती तो आज तू भी इस संसार में नही होता बेटा !
मैंने माँ से पूछा था – ऐसा क्यों कहती हो माँ , आप ने जन्म दिया , आपकी ममता की छाँव में पला – बढ़ा …फिर इसमें बसंती मौसी का क्या ?
तब माँ ने बताया था -बेटा , जब तू पैदा हुआ था तब मेरी हालत ऐसी थी कि मैं तुझे अपना दूध नहीं पिला सकती थी । मेरी और तेरी जान खतरे में थी तब नर्स थी बसंती और कुछ ही दिन पहले उसकी नवजात बच्ची चल बसी थी । जब वह वापस अपनी ड्यूटी पर लौटी तो वही मेरी देखभाल करती थी । उससे मेरी और तेरी हालत देखी नहीं गई ।
उसका गीला आँचल और ममता ने मुझसे पूछे बिना ही तुझे जीवन अमृत देना शुरू कर दिया था । मैं सिर्फ उसे कृतज्ञ भाव से निहारती और अपने आंसू बहाती रहती । यह देख उसने कहा था – आज से यह तेरा ही नहीं मेरा भी बेटा है – सुधा । अब मैं इसकी मौसी हूँ ।
मेरे स्वार्थ ने तब बसंती से वचन लिया था – कि यह बात हम रमेश को कभी नहीं बताएंगे । तुझेअब भी   नहीं बताती पर अपने अंतिम समय में यह बोझ मुझसे सहा नहीं जा रहा है , तू समय आने पर अपनी मौसी के दूध का यह कर्ज , अपना फर्ज समझ कर निभाना , क्योंकि तुझे बेटा कहने के बाद बसंती ने फिर कोई संतान को जन्म नहीं दिया । वे तुझे ही अपना बेटा मानती है।
आज वही वक्त आ गया है – सुरभि ।
फर्ज निभाने का । दर्द के इस रिश्ते को पूर्णता देने का .. और इसे मैं जरूर पूरा करूँगा । शायद यही माँ की भी अंतिम इच्छा थी जिसे वे मुझसे कह नही पाई और विदा हो गईं ।
बहते आंसुओं के बीच रमेश ने सुरभि से बस इतना ही कहा – किसी के लिए भले ही यह रिश्ता अबूझ हो पर बसंती मौसी के लिए तो जीवन भर मुझसे  ” दर्द का ही रिश्ता ” रहा ।
हाँ .. मैने उन्हें जीवन भर ममता से वंचित होने का दर्द ही तो दिया – यह कहते हुए रमेश की आँखे फिर भर आई और उसने कार की गति तेज कर दी ।
    #देवेन्द्र सोनी , इटारसी।

matruadmin

Next Post

बाक़ी है

Tue Jul 24 , 2018
बहुत जखम  सह लिए मगर निशान अब भी बाक़ी है, लाख दिए हैं इम्तहान  पर अंजाम अब भी बाक़ी है. गिराते रहे तुम सितम की बिजलियाँ  हर  मोड़ पर, मगर इस सफ़र की मंजिल अब भी बाकी हैं. रूहों को मिलाने की करते रहे  नाकाम कोशिश, फरेबी चेहरो पर झूठ के नकाब अब भी बाक़ी […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।