देह की दुर्गति

devendr soni
चार भाई बहनों में बड़ी , नाजों से पली राजो का बचपन हंसते खेलते बीत गया था ।
कैशोर्य की अल्हड़ता और प्रस्फुटित हो रही मादकता ने उसके स्वभाव में चंचलता और स्वच्छन्दता को बढ़ा दिया था।
गांव में उसके निखरते रूप और यौवन की चर्चा होने लगी थी। मनचले युवकों की टोली राजो को आते – जाते हल्के -फुलके बेसुरे राग से उसका सौन्दर्य बोध कराते जिसे सुनकर वह और अधिक खिल उठती ।
पहले तो राजो ने इन पर कोई ध्यान नही दिया किन्तु धीरे – धीरे वह प्रशंसा सुनने के मौके तलाशने लगी । परिणाम यह हुआ कि वह अनचाहे आरोपों से घिर गई और पढ़ाई छूट गई । बड़े घर की बेटी थी समय रहते बदनामी के डर से बचने के लिए पिता ने आनन – फानन में उसकी शादी कर दी ।
राजो अपने विवाह से खुश थी । सम्पन्न ससुराल में उसे सब कुछ मिला पर शराबी पति से वह सन्तुष्ट नही थी । फलतः जल्दी ही ऊब गई । बार – बार रूठ कर मायके चली जाना , राजो की फितरत बन गई । अतृप्त मन की कसक ने उसे विचलित कर दिया । उसकी बढ़ती स्वच्छन्दता और लगते आरोपों के बीच वह दो बच्चों की माँ भी बन गई पर उसके स्वभाव में कोई परिवर्तन नही आया ।
समय बीतता गया और एक दिन अत्यधिक शराब पीने की वजह से संसार में अपने बच्चों के साथ वह अकेली रह गई । ससुराल वालों ने उस पर बदचलनी और पति की असमय मौत का आरोप लगाकर पल्ला झाड़ लिया ।
वह मायके आ गई पर मायके में भी कब तक रहती । उसके मनचले स्वभाव से सब परेशान थे।       इतना कुछ बीत जाने के बाद भी राजो के स्वभाव में कोई परिवर्तन नही आया तो भाइयों ने मिलकर उसे पास ही के शहर में नोकरी लगवा दी ।
अब राजो अपने बच्चों के साथ शहर में एक किराए के मकान में रहने लगी। अकेलेपन का उसने जमकर फायदा उठाया और अनेक व्यक्तियों से उसके मधुर सम्बंध बन गए। पैसे की चाहत में वह लोगों को ब्लैक मेल करने लगी । उसकी बढ़ती ज्यादतियों से तंग आकर किसी ने उसकी हत्या कर दी ।
कई दिन बाद घने जंगल में उसका मृत कंकाल पुलिस ने बरामद किया । जिस देह के बल पर राजो इतराती थी वह देह हड्डियों के ढांचे में परिवर्तित हो चुकी थी । बमुश्किल राजो की शिनाख्त हो सकी ।
क्रिया कर्म के बाद लोग बतिया रहे थे – लगते आरोपों से यदि राजो समय रहते सम्हल जाती तो आज उसकी देह की यूँ दुर्गति न हुई होती ।

 #देवेंन्द्र सोनी, इटारसी।

matruadmin

Next Post

शेर ए पंजाब उधमसिंह 

Tue Jun 12 , 2018
जलियांवाला बाग कांड ने कर दिया था उद्देलित तुम्हें । डायर को  मार  गिराने की खाई थी  कसम वीर तुमने ।। अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी,उधमसिंह जी तुमने । लंदन जाकर मार  गिराया डायर  को  शूरवीर  तुमने ।। कर्ज न उतार  पाएंगे  हम ऐसे  बलिदानी  वीरों  का । […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।