मेरी अच्छाई ही मुसीबत है मेरी जहर पीने की बुरी आदत है मेरी मेरी आहों को अहसास बना लेता किसी खुदा की अब चाहत है मुझे दुश्मनों को साथ लिए फिरते हैं आले दर्जे की मोहब्बत है मेरी जो मिलता है, अपना लगता है फरिश्तों की ही सोहबत है मेरी […]

नये बच्चों में हुनर है उन्हें तराशिये जरूर उनके अंदर की प्रतिभा को बाहर निकालिये जरूर साधनहीन के साधन बनिए उनका एक सहारा बनिए लोहा सोना बन सकता है गरीबी में हीरा मिल सकता है थोड़ा सा सहारा लगा देने से साधनहीन चमक सकता है जो पढ़ना चाहे उसे पढ़ाइये […]

रात अंधेरी , चाँद अकेला तारे भी ना जाने कहाँ गए। काली – काली अँधियारी में, बेचारा चाँद अकेला क्या करे। मिल  जाये  आँचल  माँ  का, इसी उम्मीद में रात भर चले। सन – सन चल रही जो हवाएं, उनसे  शायद  फिर  चैन  मिले। कुछ काले , कुछ उजले बादल […]

प्यार में आँसू बहाना छोड़ दे, साथ के सपने सजाना छोड़ दे। मैं कहूँगा हाँ मगर तुम ना कहो, हाँ-नहीं में हाँ जताना छोड़ दे।। बेवजह की बात जिससे बढ़ रही, उन सवालों को उठाना छोड़ दे।। बीत जायेगा समय ये भी सुनो!, बात को दिल पै लगाना छोड़ दे।। […]

जात, धर्म कोई भी हो बच्चे सबके एक ही जान सबका खून भी एक सा सूरत,सीरत दे भगवान क्या हिन्दू,क्या मुस्लिम क्या सिख,क्या ईसाई नवजात शिशु को देखिए कोई धर्म न दिखता भाई जिस बच्चे में बौद्धिक कौशल वही लुभाता हम सबको प्यार से उसी को गले लगाते स्वयं पर […]

जब समर को थी ज़रूरत कुछ साँसों की तब एक साँस बनकर तुम उभरी कितनों की बातें कितनों के लक्ष्य सधे तुम पर पर तुम उभरी तुमने जीना चाहा उनसे दूर जो घोंठते थे गला तुम्हारा मृत्यु की शय्या पर लेटे भीष्म की भाँति जब बेबस थी, लाचार थी तुम […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।