हम सबमें जज़्बात होते हैं……… हम सबके जज़्बात होते हैं…….. ………. होने भी चाहिए क्योंकि यदि जज़्बात न हों तो फिर मानव और मशीन में फर्क ही नहीं रह जायेगा इसलिए जज़्बातों का होना तो बनता है, स्वाभाविक भी है । हां पर हमें जज़्बातों में ज़्यादा बहना नहीं चाहिए […]

पिता गर्व है अभिमान है, नन्हे से बालक की पिता ही पहचान है। पिता कर्तव्य की मूर्ति है पिता रोटी है कपड़ा है मकान है। पिता का त्याग दधीचि सा पिता हमारे सुनहरे सपने की मचान है। पिता की आंखे सागर सा उमड़ता एक तूफान है पिता का कठोर सीना […]

किसी के लिए दिन है किसी के लिए रात है सबका अपना भाग्य या कर्मों की बिसात है जैसा जैसा कर्म किया वैसी वैसी बरसात है न पछताने से कुछ होगा न खुश होने की बात है जिसके लिए दिन चल रहा उसकी होनी सांझ है जिसके लिए रात अंधेरी […]

आज प्रेम कैसा सीमित है। हर मानव इससे भ्रमित है। प्यार स्वार्थ का पर्याय बना है। कामेच्छा जीवन लक्ष्य बना है। स्वतन्त्र मानव होकर के भी गुलाम विकारों का बना है। चारित्रिक दृष्टि से तब ही , आज मनुष्य पतित बना है। वक्त रफ्तार से गुजर रहा है। मनुष्य धोखा […]

चलेगी सांस जब तलक, वो मुझको याद आएगी,,, करे कोशिश वो कितना भी, ना मुझको भूल पाएगी,,, बिछङ कर आज तक उसकी, खबर कोई नहीं आई,,, मैं महफिल में भी तन्हा हुं, बजी बेशक है शहनाई,,, कभी मांगी दुआओं में, कभी सजदा किया मैंने,,, जो हासिल है नहीं मुझको, लबों […]

मृत्यु ही जीवन है जीवन महासंग्राम है मृत्यु ही एक महाविश्राम है जीना इसी का नाम है जीवन ही संघर्ष है संघर्ष ही संघर्षों का विक्रान्त है मृत्यु का है विनाशी मृत्यु जीवन का राजवंशी राजा समय है समय दृष्टिगोचर,अदृश्य दृश्यों सा शबाब है शबाब ही ख्वाब है संघर्ष सीखने […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।