भूतो न भविष्यति,राजा भोज यथा दूजा राजा

0 0
Read Time6 Minute, 21 Second
hemendra
शौर्य और ऐश्वर्य युगीन राजा भोज का नाम याद आते ही सत्य,साहस,ज्ञान,कौशल और जलाभिषेक का बोध होने लगता है। सम्यक कालजयी बनकर `भूतो न भविष्यति,राजा भोज यथा दूजा राजा` की मीमांसा में राजा-महाराजाओं के देश में राजा भोज राजाओं के राजा कहलाए। इनके राज में प्रजा को सच्चा न्याय और जीने का वाजिब हक मिला। ऐसे महाप्रतापी शूरवीर राजा भोज का जन्म बसंत पंचमी को संवत् १०३७ में उज्जैन के परमार (पंवार) राजवंश में हुआ। उनके पिता सिंधुराज तथा माता महारानी सावित्री देवी थी। पत्नि महारानी लीलावती उन्हीं की तरह बहुत बड़ी विदुषी थीं। उज्जैन,धार के परमार (पंवार) कुल के २४ राजाओं में वे नवें  राजा कहलाए जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुए।
यथार्थ,पंवार राजवंशी राजा भोज का राजकाल १००० से १०५५ तक था। उन्होंने अपनी राजधानी उज्जैन से धार स्थानान्तरित की थी। राजा भोज पहले राजा हुए,जिन्होंने भारतीय समाज को संगठित कर बाहरी हमलों का सामना किया। वे हिन्दू धर्म के संरक्षक थे। एक योद्धा की भांति हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्त्र हुंकार भरी। उन्होंने सोमनाथ, केदारनाथ,रामेश्वरम आदि मंदिरों का नवनिर्माण कर धर्मपीठों को सशक्त बनाया था। उनकी मृत्यु १३ संवत् १११२ को हुई। पंवार वंश का पताका लहराकर राजा भोज दैदीप्यमान आदर्श हिन्दू सम्राट के रूप में भारतीय इतिहास में अमर हो गए। 
 अमरगाथा का परचम यहीं नहीं थमता,बल्कि आगे तीव्र गति से बढ़ता है। लिहाजा,चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज मध्ययुगीन भारत के इतिहास में सम्राट अशोक तथा विक्रमादित्य के समान कुशल शासक,विद्वान कवि,दानी, ज्ञानी,त्यागी,धार्मिक,सदाचारी थे। साथ ही ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य के पुरस्कर्ता होने के अलावा लोक सुख-समृद्धि के वास्ते सदैव तत्पर सुरक्षा दक्ष प्रजा में अगाध लोकप्रिय अद्वितीय चक्रवर्ती राजा हुए।
प्रत्युत,राजा भोज महान व्यक्तित्व से विभूषित थे। उन्हें माहधिराज परमेश्वर,सार्वभौम आदि उपाधियों से अलंकृत किया गया था। उनका राज उत्तर में हिमालय से दक्षिण में मलय तक व पूर्व में बंगाल से पश्चिम में गुजरात तक था। राजा भोज सभी प्रकार के शस्त्र तथा शास्त्रों में निपुण थे। उन्होंने संस्कृत और प्राकृत भाषा में ८४ ग्रंथ लिखे। यथा धर्म,खगोल विद्या,कला,वास्तुकला,भवन निर्माण,काव्य और औषधी शास्त्र आदि विभिन्न विषयों पर पुस्तकें लिखी,जो अभी भी विद्यमान हैं। 
स्तुत्य,राजा भोज ने बहुत से युद्ध किए और अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की,जिससे सिद्ध होता है कि,उनमें असाधारण योग्यता थी। यद्यपि उनके जीवन का अधिकांश समय युद्धक्षेत्र में बीता,तथापि उन्होंने अपने राज्य की उन्नति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने नहीं दी। उन्होंने मालवा के नगरों व ग्रामों में बहुत से मंदिर और जलाशय बनवाए। गोया उनमें से अब तक बहुत कम का ही पता चल पाया। ऐसे विविध युगीन,विविध नृपों में उपलब्ध होने वाले गुणों का समाहार किए हुए राजा भोज भारतीय संस्कृति के प्रतीक और अनमोल धरोहर बन गए।
यथेष्ट,वर्तमान मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को राजा भोज ने ही बसाया था। तब उसका नाम भोजपाल नगर था। जो कालांतर में भूपाल और फिर भोपाल हो गयाl अब भोजपाल करने का गुंजार हो चुका है,देखना यह है कि,कब सराबोर होता है। राजा भोज ने भोजपाल नगर के पास ही एक समुद्र के समान विशाल तालाब का निर्माण कराया था,जो पूर्व और दक्षिण में भोजपुर में विशाल शिव मंदिर तक जाता था। आज भी भोजपुर जाते समय रास्ते में शिव मंदिर के पास उस तालाब की पत्थरों की बनी विशाल पाल दिखाई पड़ती है। सम्यक उस तालाब के पानी को बहुत पवित्र और बीमारियों को ठीक करने वाला माना जाता था। गौरतलब हो कि राजा भोज को चर्म रोग हो गया थाl तब किसी ऋषि या वैद्य ने उन्हें इस तालाब के पानी में स्नान करने और उसे पीने की सलाह दी थी,जिससे उनका चर्म रोग ठीक हो गया था। अभिभूत,अलौकिक ज्ञानपुंज और पराक्रम से सराबोर दानवीर राजा भोज के जीवन का प्रत्येक अंश `भूतो न भविष्यति,राजा भोज यथा दूजा राजा` का भावार्थ परिलक्षित करता है। सबब ही राजा भोज का यशोगान है। 
                                 #हेमेन्द्र क्षीरसागर   

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदिता हैं मेनकाएं

Sat Jan 20 , 2018
चिंतनो में..स्वार्थ की अब..चढ़ गई हैं अर्गलाएं। और..भावों के..भवन में,वंदिता हैं मेनकाएं॥ हो गई..हमसे विसर्जित,भरत की संतृप्ता। भ्रमित कैकेयी-सी..मन की,रह गई अतृप्ता॥ क्यों न हो..जब..हर महल में,पल रही हैं मंथराएं। आैर..भावों के..भवन में,वंदिता हैं  मेनकाएं॥ भेदने आतुर हुई फिर,वर्जनाएं-वाचिका को। स्वर्ण मृग फिर छल रहा है,सीय की मरीचिका को॥ पंचवटियों […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।