निमाड़ पहुँचा ‘साहित्य ग्राम’, जेठवाय में कवियों ने किया विशेषांक लोकार्पित

0 0
Read Time55 Second

जेठवाय। निमाड़ अँचल में साहित्यिक जनों के बीच ग्राम जेठवाय के श्रीराम मंदिर में निमाड़ी ग्राम एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मासिक साहित्य ग्राम के दीपावली विशेषांक का लोकार्पण हुआ।
इस मौके पर युवा गीतकार पारस बिरला, कवि कृष्णपाल सिंह राजपूत, शायर मुजीब अमन, कवयित्री दीपिका व्यास, कवि राजेश प्रजापत व जितेंद्र यादव द्वारा लोकार्पण किया गया।
साहित्यिक सामग्री से भरपूर इन्दौर के एकमात्र साहित्यिक अख़बार को निमाड़ अँचल में भी पसंद किया जा रहा है।

matruadmin

Next Post

'अय्यर' ने किया 'साहित्य ग्राम' के दीपावली विशेषांक का लोकार्पण

Fri Nov 8 , 2024
इन्दौर। सुप्रसिद्ध धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अय्यर का किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता तनुज महाशब्दे ने ‘मासिक साहित्य ग्राम’ के दीपावली विशेषांक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ‘साहित्य जगत् की पहली पसंद बनता जा रहा है साहित्य ग्राम। यह अनवरत पाठकों का प्रेम प्राप्त करता रहे।’ […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।