लघुकथा- प्रवाह

2 0
Read Time4 Minute, 32 Second

रफ्तार तेज नहीं थी बाइक की। धीमी रफ्तार से ही आॅफिस से घर लौट रहा था मैं। तभी अचानक वह बाइक के सामने से गुजरी। एक पल लगा – आ ही गयी पहिए के नीचे। पूरी ताकत से मैंने बाइक को ब्रेक लगाया। वह तो बच गई पर मैं गिर पड़ा।
चोट आई मुझे बहुत। मरहम पट्टी के बाद कड़वी दवा के साथ परिजन का कड़वा डोज भी मिल रहा है –
” जरूरत क्या थी उसे बचाने के चक्कर में खुद गिरने और चोट खाने की।”
दर्द तो बहुत हो रहा मुझे पर अपने भीतर संतोष और खुशी का एक प्रवाह भी महसूस कर रहा हूं। उस नन्हीं-सी गिलहरी का जीवन-प्रवाह जो जारी है।

मुकेश तिवारी,

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक,
इन्दौर

परिचय:-

जन्म – इंदौर  (मप्र)
लेखन यात्रा – करीब तीन दशक से लगातार लेखन। स्कूल जीवन से लेखन की शुरुआत। काॅलेज की वार्षिक पत्रिका की संपादन टीम का हिस्सा। समाचार-पत्रों में पत्र से लेकर अनेक लेख, आलेख, मुख्य खबर,  साक्षात्कार और अब लघुकथाओं का लेखन। यूट्यूब चैनल से लघुकथाओं का प्रसारण। टीवी चैनलों पर राजनीतिक और अन्य विषयों पर चर्चाकार के रूप में आमंत्रित। 

दायित्व – दैनिक जागरण, नईदुनिया, पत्रिका, राज एक्सप्रेस, प्रभात किरण, दैनिक स्वदेश समाचार पत्र इंदौर में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। नईदुनिया, उज्जैन के ब्यूरो प्रमुख और

वेब पोर्टल घमासान डॉट कॉम में संपादक के रूप में काम किया। विचार प्रवाह साहित्य मंच, इंदौर के संस्थापक सदस्य और संयोजक का दायित्व । वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅक्टर एस. एन. तिवारी स्मृति समिति के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व।

उपलब्धियां –  वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र माथुर स्मृति रिपोर्टिंग स्पर्धा में पुरस्कार। संस्था मातृभूमि, इंदौर  द्वारा श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिये  सम्मान। हिंद मालवा क्लब द्वारा महा-बजरबट्टू सम्मान। परशुराम महासभा इंदौर द्वारा सम्मान। नेशनल यूथ सोशल अकादमी इंदौर द्वारा उच्च शिक्षा क्षेत्र में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए सम्मान। पुस्तकालय संघ इंदौर संभाग द्वारा लघुकथा संग्रह प्रथम पुष्प के प्रकाशन पर  सम्मान। साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए  उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में मिला सेवा रत्न सम्मान। इंदौर प्रेस क्लब और मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा साहित्य मनीषी सम्मान। हाइकु विधा के दूसरे राष्ट्रीय अधिवेशन, आगरा (उप्र) में साहित्य श्री सम्मान। मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी गौरव अलंकरण के अवसर पर हिंदी योद्धा सम्मान। बिसौली (बदायूं, उप्र) में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मान समारोह में माधवी फाउंडेशन द्वारा माधवी मनीषी सम्मान, केबी हिन्दी न्यास द्वारा हिन्दी आराधक सम्मान।

प्रकाशित पुस्तकें – 

लघुकथा संग्रह  – प्रथम पुष्प,  आम के पत्ते । 

 सहभागिता – राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित लघुकथा  संग्रह  – कारवां, काफिला, क्षितिज, प्रवाह आदि में।

matruadmin

Next Post

लघुकथा - धारदार क़लम

Sat Jan 21 , 2023
       दिमाग़ खालीपन का शिकार हो चला था। कुछ दिन से  कोई भी आइडिया काम नहीं कर रहा था। बाल मज़दूरी, भुखमरी, शहर के हर चौराहे की रेड लाईट पर करतब दिखाकर भीख मांगती गंदी-गंदी बच्चियाँ, कन्या-भ्रूण हत्या, स्टेशन पर शताब्दी के रुकने पर अपटूडेट मुसाफ़िरों द्वारा छोड़ी गयी जूठन […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।