कोरोना की मार देश में हाहाकार!

0 0
Read Time8 Minute, 10 Second

वाह रे देश की बड़ी-बड़ी कुर्सी पर विराजमान बड़े-बड़े जिम्मेदार। क्या कोई भी जिम्मेदारी लेगा यह सोचना ही अपने आपमें बेईमानी है। क्योंकि यह सत्य है कि कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए आगे कदापि नहीं आएगा। दुखद यह है कि समस्या के निराकरण पर जितना जोर देना चाहिए वह बल आँकड़ों को गोल-गोल घुमाने में लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बहुत ही दुखद है। ऐसा क्यों है यह सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि धरातल की हकीकत और कागजों पर खींची जा रही लाईन में बहुत बड़ा अंतर है। ऐसा क्यों किया जा रहा है। यह कार्य किसके द्वारा किया जा रहा है। इसके पीछे कौन लोग हैं। यह बड़ा सवाल है। क्योंकि जिस प्रकार की स्थिति शमशान घाटों से उभरकर आ रही है वह दिल को दहला देने वाली है। लेकिन इतनी गंभीर परिस्थिति के बावजूद भी आंकड़ों को गोल-गोल घुमाया जा रहा है। ऐसी स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।
सवाल यहीं नहीं रुक जाता। अपितु यहाँ से अनेकों सवालों का जन्म होता है क्योंकि शमशान घाटों की स्थिति इतनी भयावक है कि जिसे शब्दों में उकेरने का साहस कोई भी नहीं जुटा सकता। जहाँ पर चारों ओर चिताएं ही चिताएं दिखाई देती है। शमशान घाटों के बाहर का दृश्य ऱोंगटे को खड़े कर देता है। क्योंकि शवों की लम्बी लाईन लगी हुई है। आज शव अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा में लाईन में रखे है जोकि अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इतनी भयावक स्थिति है जिसे देखकर पत्थर भी अपने आँसुओं को नहीं रोक सकता। लेकिन देश के सिस्टम को चलाने वाले जिम्मेदारों को यह जमीनी हकीकत दिखाई नहीं दे रही। बड़ी-बड़ी कुर्सी पर बैठे हुए जिम्मेदार समस्या के निराकरण से इतर आँकड़ों को गोल-मोल घुमाने में लगे हुए है। स्थिति बड़ी ही दर्दनाक है शमशान के द्वार पर खड़ा प्रत्येक व्यक्ति विलाप करता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि कोई अपने पिता के शव को लेकर आया है तो कोई अपनी माता के शव को। कोई अपने भाई के शव को लेकर आया है तो कोई अपने बहन के शव को। इससे भी दर्दनाक स्थिति यह है कि जब शमशान के द्वार पर 70 वर्ष के बुजुर्ग के कांधों पर अपने नौजवान बेटे का शव होता है। बूढ़ा पिता अपने बुढ़ापे की दुहाई देकर विलाप करता है। इस प्रकार के दुख दर्द को देखकर शरीर क्या आत्मा तक काँप उठती है। लेकिन यह दुख उन जिम्मेदारों को नहीं दिखाई दे रहा। इसके पीछे का कारण क्या है। इस प्रकार का व्यव्हार जनता के प्रति क्यों किया जा रहा है। जनता का दुख दर्द उनको क्यों नहीं दिखाई दे रहा। इसके पीछे शायद कारण यह है कि जो जिम्मेदार हैं वह अपनी आँखों से समस्या को नहीं देखना चाहते। क्योंकि वह बंगलों एवं गाड़ियों से उतकर शमशानों एवं कब्रिस्तानों तथा अस्पतालों तक जाने की जहमत नहीं उठाना चाहते। बंगलों के अंदर बैठकर आंकड़ो को गोल-मोल करने की जुगत में पूरी तरह से लगे हुए हैं। यह बड़ी दुखद स्थिति है।
अस्पतालों की स्थिति और भी दुखद है जिसे शब्दों में उकेर पाना अत्यंत जटिल है। क्योंकि अस्पतालों की सीमा एवं क्षमता सीमित है संसाधन भी सीमित हैं। परन्तु मौत और जीवन के बीच झूलती हुई जिन्दगियों की कतार बहुत लंबी है। बात यहीं तक नहीं रूकती क्योंकि प्रति सेकेण्ड कोरोना से पीड़ितों की तायदाद और तेजी के साथ बढ़ती चली जा रही है जिससे कि लाईन बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। इसी कारण किसी को बेड मिल पा रहा तो किसी को बेड नहीं मिल पा रहा। अब कल्पना करें जब बेड तक नसीब नहीं हो पा रहा तो उपचार कैसा…? चिकित्सा से संबन्धित सुविधाओं को पाने की स्थिति क्या होगी…? क्योंकि जब बेड ही नहीं मिल पा रहा तो दवाईयां एवं ऑक्सीजन तक पहुँच कैसे हो पाएगी यह बड़ा सवाल है…? यह सवाल इतना बड़ा है जोकि कौंध रहा है। यह बात बिल्कुल आईने की तरह साफ है। देश की जनता किस हाल में है इसे समझने के लिए किसी बड़े फार्मूले की जरूरत नहीं है। मात्र बंगलों से बाहर निकलकर अस्पतालों तक जाने की जरूरत है। अस्पताल तक जब आप पहुँचेगे तो स्थिति देखकर आपकी आँखों से आँसू निकल पड़ेंगे क्योंकि स्थिति इतनी भयावक है। कोई बेड के लिए गिड़गिड़ा रहा है तो कोई दवाईयों के लिए अपने हाथों को जोड़ रहा है। कोई ऑकसीजन के लिए दर-दर भटकता हुआ दिखाई दे रहा है। देश की इतनी बड़ी आबादी जिस तरह से काल के मुँह के सामने अपने आपको खड़ा पा रही है। उससे दिन प्रति दिन चिंताएं और बढ़ रहीं हैं। जिस पर कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि यह स्थिति ऐसी है जिसको नहीं छिपाया जा सकता। समस्या से ग्रस्त लोग जिस समस्या में जी रहे हैं वह अपनी समस्या को कैसे नकार सकते हैं। क्या वह अपनी समस्या को भूल सकते हैं…? यह बड़ा सवाल है।
इसलिए बंगलों से के बाहर निकलकर जमीन पर उतरने की जरूरत है। आँकड़ों को गोल-मोल घुमाने का खेल चल पाएगा यह कहना मुश्किल है। इललिए समय रहते जिम्मेदारों को जमीन पर उतरकर कार्य करने की जरूरत है। आँकड़ों को घुमाना देश के भविष्य के लिए शायद ठीक नहीं होगा। क्योंकि ऊँची-ऊँची कुर्सी पर बैठे हुए जिम्मेदारों को यह समझ लेना चाहिए की अब जमीन पर उतरकर कार्य करना पड़ेगा। धरातल की तस्वीर को बदलना होगा। छोटी लाईन के सामने बड़ी लाईन कागज पर खींच देने से कार्य नहीं चलेगा। क्योंकि आरोप-प्रत्यारोप के खेल से जनता का भला कभी भी नहीं हुआ। किसी भी समस्या का निराकरण आँकड़ों के माध्यम से कभी भी नहीं हुआ। समय बदलता रहता है शासन तथा सत्ता दोनो बदलती रहती है। लेकिन किसी का दर्द दुख और गम कभी भी नहीं बदलता। जिसने अपने किसी को खो दिया वह कभी भी उसको नहीं पा सकता। किसी माँ को अपना बेटा नहीं मिलेगा। किसी अनाथ बेटी को अपना पिता नहीं मिलेगा जिसको इस महामारी ने उससे छीन लिया। इललिए वक्त की जरूरत को समझते हुए कार्य करने की जरूरत है।
वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्र चिंतक।
(सज्जाद हैदर)

matruadmin

Next Post

सुख

Fri Apr 30 , 2021
मीत बने जब परमात्मा हो जाए आत्म उद्धार मन से विकार दूर हो पवित्र हो आचार विचार शांत मन ,स्वस्थ तन हो खुशिया रहे घर द्वार एक परमात्म याद रहे न माया ,मोह ,कुविचार अशरीरी बनकर रहो देहभान मिटाकर रहो मिलेगा सुख अपार कलियुग मिट जायेगा सतयुग होगा आपके द्वार।#श्रीगोपाल […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।