जिस्म मंडी की रेशमा

सीमा परवीन उर्फ रेशमा को बेगमसराय के महबूबा जिस्म मंडी में उसके चाहने वाले उसके हसीन और आकर्षक जिस्म के कारण सनी लियोन के नाम से पुकारते थे। उसके आशिक़ों में सफ़ेदपोश, काले कोट और ख़ाकी वाले भी शामिल थे। जिस्म बेचना कभी भी उसकी मजबूरी नहीं रही। वह इस धंधे में इसलिए आई थी क्योंकि उसे लगता था कि रईस बनने का यह सबसे आसान तरीक़ा है। उसका मानना था कि यह व्यवसाय आदि काल से चल रहा है और अनंत काल तक चलता रहेगा।
एक बार जब पैसे को लेकर उसकी लड़ाई महबूबा जिस्म मंडी के सबसे पुराने दलाल नीरज देव के साथ हुई थी तो नीरज देव ने उससे कहा था – “इतना घमंड अच्छा नहीं है रेशमा! इस पेशे में जब तक जवानी है तभी तक पैसे हैं। जैसे ही जवानी ढलनी शुरू होती है, लोग भूलना शुरू कर देते हैं। तब ना ही हुस्न की तारीफ़ करने वाले ग्राहक होते हैं और ना ही लत बन चुके शौक़ों को पूरा करने के लिए पैसे।”
“तू सिर्फ़ अपनी फ़िक्र कर, मेरी नहीं। जब अभी मेरे पास लाखों हैं तो जवानी ढलने से पहले तक करोड़ों हो जाएंगे। मेरे शौक़ जिस तरह से आज पूरे हो रहे हैं, कल भी उसी तरह से पूरे होंगे।” यह कहते हुए रेशमा ने नीरज देव को धक्के मार कर अपने कमरे से बाहर निकाल दिया था।
इस घटना को पंद्रह वर्ष हो चुके थे और रेशमा अपने जिस्म से करोड़ों रुपए कमा चुकी थी। लेकिन अब उसके हुस्न के क़दरदाऩों की संख्या पहले से काफ़ी कम हो गई थी। उसे नीरज देव की कही हुई बातें याद आने लगीं। इसलिए काफ़ी सोच-विचार करने के बाद उसने अपनी जमा पूंजी को होटल उद्योग में लगाने का सोचा।
रेशमा बहुत उत्साहित थी, क्योंकि कल वह अपनी सारी जमा पूंजी से एक होटल खरीदने वाली थी। उसे लग रहा था जैसे कल उसका नया जन्म होने वाला हो। ख़ूबसूरत भविष्य के सपने में खोए हुए उसे कब नींद आ गई उसको पता भी नहीं चला।
अगले दिन जब सूर्योदय हुआ उसके ख़ूबसूरत भविष्य का सूर्यास्त हो चुका था। कोई अज्ञात चोर उसके शयनकक्ष की अलमारी से उसकी सारी जमा पूंजी चुरा कर ले जा चुका था। उसके रसूख़ के कारण पूरे शहर की पुलिस उस अज्ञात चोर की तलाश में लग गई थी। पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही उस चोर की लाश एक निर्माणाधीन भवन से बरामद कर लिया था। लेकिन चुराए गए पैसे बरामद नहीं हो सके थे। फिर भी पुलिस की तफ़्तीश जारी थी।
इस घटना से रेशमा को गहरा सदमा लगा और वह बीमार रहने लगी। अब कोई उससे मिलने भी नहीं आता था। उसकी ऐसी हालत देखकर नीरज देव को उस पर दया आ गई। वह रेशमा को लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गया। शारीरिक जांच करने के उपरांत डॉक्टर ने बताया कि रेशमा विषाणु जनित महामारी ‘कोरोना’ से संक्रमित हो गई है। रेशमा का इलाज चला और कुछ ही दिनों में वह पूरी तरह से ठीक हो गई। लेकिन वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तब तक पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया था। रेशमा की सेहत तो ठीक हो गई थी परंतु उसकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी थी। रेशमा ने सोचा – “जब तक देश में लॉकडाउन चल रहा है तभी तक ज्यादा परेशानी है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस जिस्म से जीने लायक पैसे तो कमा ही लूंगी।”
दो महीने बाद देश से लॉकडाउन को हटाया गया। धीरे-धीरे लोग सामान्य जीवन जीने लगे। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से अब कोई भी आदमी महबूबा जिस्म मंडी में नहीं दिखता था। जिन गलियों से हमेशा घुंघरुओं की आवाज़ आती रहती थी उन गलियों में अब केवल सन्नाटा छाया रहने लगा। रेशमा ने अपने सभी पुराने चाहने वालों को फ़ोन किया, लेकिन सबने कोरोना वायरस का डर बता कर आने से इंकार कर दिया। फिर एक बार रेशमा को अपने चुरा लिए गए पैसों की याद आई तो उसने पैसों की बरामदगी के विषय में जानने के लिए दारोग़ा को फ़ोन किया। दारोग़ा ने “तफ़्तीश जारी है” कहकर फोन काट दिया।
दो दिन बाद पुलिस ने रेशमा की अलमारी से चुराए गए पैसे बरामद कर लिए और असली अपराधी नीरज देव को भी गिरफ़्तार कर लिया। पैसे की बरामदगी की जानकारी देने के लिए पुलिस रेशमा के कोठे पर आती है, जहां रेशमा मृत अवस्था में पाई जाती है।

✍️ आलोक कौशिक

संक्षिप्त परिचय:-

नाम- आलोक कौशिक
शिक्षा- स्नातकोत्तर (अंग्रेजी साहित्य)
पेशा- पत्रकारिता एवं स्वतंत्र लेखन
साहित्यिक कृतियां- प्रमुख राष्ट्रीय समाचारपत्रों एवं साहित्यिक पत्रिकाओं में सैकड़ों रचनाएं प्रकाशित
बेगूसराय(बिहार)

matruadmin

Next Post

इस शहर में किस छाई विरानी है

Fri Apr 24 , 2020
इस शहर में कैसी छाई विरानी है | गली मोहल्ले सडको में सुनसानी है || अपने ही छल रहे है अपनों को | ये आपस में कैसी बेईमानी है || भेज रहे है आश्रम मे बूढों को | ये बच्चो की कैसी शैतानी है || दे रहा है सबको वह […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।