इन तीनों को अब दिल्ली लाइए

vaidik
मैं पहले ही लिख चुका हूं कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के भाजपा मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्य में काफी अच्छे काम किए थे लेकिन उनकी हार का बड़ा कारण नोटबंदी, जीएसटी, अनुसूचित संशोधन कानून, फर्जिकल स्ट्राइक, सीबीआई और रफाल-सौदे आदि की बदनामियां रही हैं। सच्चाई तो यह है कि उन्हें उम्मीद से ज्यादा वोट मिले हैं। यह भी ठीक है कि इन हिंदी-प्रदेशों के लोग भाजपा में नए चेहरे चाहते हैं तो क्या यह उचित समय नहीं है, जबकि तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों- शिवराज चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह को केंद्रीय मंडल में शामिल किया जाए ? ये तीनों जितने अनुभवी नेता हैं और इन्हें आम आदमियों की आकांक्षाओं की जितनी पकड़ है, उतनी मोदी-मंत्रिमंडल के एक-दो मंत्रियों की भी नहीं है। ये तीनों मिलकर केंद्रीय मंत्रिमंडल को काफी वजनदार और विश्वसनीय बना देंगे। इन तीनों राज्यों में हुए चुनाव के पहले ही मुझे लग गया था कि इन राज्यों में भाजपा का जीतना बहुत मुश्किल है। उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के कुछ नेताओं से हुई मेरी बातचीत में मैंने साफ-साफ कहा था कि ये तीनों मुख्यमंत्री हारें या जीतें, यह जरुरी है कि इन्हें केंद्र में लाया जाए और इनके अनुभव का फायदा देश को मिले। यह ठीक है कि मोदी के मंत्रिमंडल में राजनाथ, गडकरी, सुषमा स्वराज और पीयूष गोयल जैसे योग्य लोग हैं लेकिन ये तीनों नेता भी शामिल हो जाएं तो प्रधानमंत्री को भी उचित सलाह मिल सकती है। अभी तो भाजपा का ‘मार्गदर्शक मंडल’ मार्ग देखते रहनेवाला मंडल बन चुका है और मंत्रिमंडल भी ‘‘मातहतों का मौन समूह’’ बन गया है। यदि यह स्थिति अगले छह माह तक बनी रही तो भाजपा की सीटें 2014 के मुकाबले 2019 में आधी भी नहीं रह पाएंगी। मैं चाहता हूं कि भाजपा यदि विपक्ष में चली जाए तो भी वह सबल विपक्ष की तरह काम करे और यह भी संभव है कि मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाए तो भाजपा शायद इस लायक हो जाए कि वह जैसे-तैसे अपनी सरकार बना ले। इन तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के शामिल होने से मोदी सरकार की छवि में विनम्रता, उदारता और शिष्टता की भी अभिवृद्धि होगी। भाजपा के अच्छे दिन लाने के लिए भी यह करना जरुरी है।
डॉ. वेदप्रताप वैदिक

matruadmin

Next Post

राम जन्मभूमि पर मंदिर हेतु विहिप के नव दिवसीय संकल्प अनुष्ठान प्रारम्भ

Sun Dec 23 , 2018
कार्याध्यक्ष अलोक कुमार ने भीलों के गाँव घोड़ी तेजपुर से किया शंखनाद   नई दिल्ली | अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु आज से नव दिवसीय संकल्प अनुष्ठानों का श्री गणेश आज विहिप कार्याध्यक्ष श्री आलोक कुमार द्वारा राजस्थान के बांसवाड़ा के एक भील […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।