*मतदान-स्लोगन*

0 0
Read Time4 Minute, 6 Second

babulal sharma

1.💫💫
आओ सब मिलकर गाएँ।
हम देने वोट जरूरी जाएँ।
2.💫💫
अपनी ही सरकार है।
मत देना अधिकार है।
3.💫💫
देश के मतदाता है।
वोट देना आता है।
4.💫💫
सबका यह अरमान है।
करना सब मतदान है।
5.💫💫
आन बान अरु शान से।
सरकार बने मतदान से।
6.💫💫
उम्र अठारह पूरी है।
मत देना बहुत जरूरी है।
7.💫💫
प्रजातंत्र से नाता है
भारत के मतदाता हैं।
8.💫💫
सत्य और ईमान से।
सरकार बने मतदान से।
9.💫💫
भाई भतीजा नाता है।
भारत के मतदाता है।
10.💫💫
ई.वी.एम से देंगे वोट।
कहते हैं डंके की चोट।
11.💫💫
आओ मिलकर अलख जगाएँ।
शत प्रतिशत मतदान कराएँ।
12.💫💫
डरने की क्या बात है।
पुलिस प्रशासन साथ है।
13.💫💫
दारू लालच रूपये नोट।
नहीं लेंगे है मन का वोट।
14.💫💫
जागरूक मतदान करेंगें।
अपने मन का राज चुनेंगे।
15.💫💫
बी.एल.ओ. से बात करेंगें।
मतदाता हम अवश बनेंगे।
16.💫💫
सबसे बढ़कर दाता है।
भारत के मतदाता है।
17.💫💫
हम अपना कर्तव्य निभाएँगें।
सबसे मतदान कराऐंगे।
18.💫💫
चुनाव आयोग का है आव्हान।
सबको करना है मतदान।।
19.💫💫
एक दो और तीन चार।
मतदान का दृढ़ विचार।
20.💫💫
स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान।
सबको शिक्षा और मतदान।
21.💫💫
भारत भाग्य विधाता हूँ।
अब तो मैं मतदाता हूँ।
22.💫💫
अपनी सरकार स्वयं चुनूंगा।
मैऔ मतदान जरूर करूंगा।
23.💫💫
सच्चा योग्य इंसान चुनो।
अपने मत से आप चुनो।
24.💫💫
एक वोट से होय फैसला।
मतदाता का यही हौंसला।
25.💫💫
अपनी सबकी जिम्मेदारी है।
आम चुनाव की तैयारी है।
26.💫💫
ई.वी.एम.में नहीं है खोट।
बटन दबाओ लगता वोट।
27.💫💫
हमको यह समझाना है।
सबको वोट दिलाना है।
28.💫💫
कर्तव्यों से कोई न रूठे।
किसी का वोट कभी न छूटे।
29.💫💫
हम सबका ही हो अरमान।
सर्वस्व जरूरी हो मतदान।
30.💫💫
अंतर्मन से देना वोट।
बदले मे नही लेना नोट।
31.💫💫
मतदान हमारा अधिकार है
इससे बनती सरकार है।।
32.💫💫
सरकार बनाना आता है।
क्योंकि हम मतदाता है।
33.💫💫
भारत देश  महान है।
करते सब मतदान है।
34.💫💫
चुनाव प्रणाली की जान है
जो करते मतदान है।
35.💫💫
लोकतंत्र का ज्ञाता है।
मतवाला मतदाता है।
36.💫💫
कभी न मुँह की खाता है।
जो सच्चा मतदाता है।
37.💫💫
अब यही समझ में आता है।
सरकार चुने मतदाता है।
38.💫💫
लोकतंत्र हो तभी महान।
सब करे जहाँ मतदान।।
39.💫💫
नागरिकों की है पहचान ।
सबसे पहले मत का दान।
40.💫💫
रिश्ते नाते खूब निभाओ।
पर पहले मतदान कराओ।
41.💫💫
सु नागरिक की है पहचान।
सबको प्रेरित कर मतदान।
42.💫💫
अपनी ढपली अपना राग।
मतदाता हो सद बेलाग।

नाम– बाबू लाल शर्मा 
साहित्यिक उपनाम- बौहरा
जन्म स्थान – सिकन्दरा, दौसा(राज.)
वर्तमान पता- सिकन्दरा, दौसा (राज.)
राज्य- राजस्थान
शिक्षा-M.A, B.ED.
कार्यक्षेत्र- व.अध्यापक,राजकीय सेवा
सामाजिक क्षेत्र- बेटी बचाओ ..बेटी पढाओ अभियान,सामाजिक सुधार
लेखन विधा -कविता, कहानी,उपन्यास,दोहे
सम्मान-शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र मे पुरस्कृत
अन्य उपलब्धियाँ- स्वैच्छिक.. बेटी बचाओ.. बेटी पढाओ अभियान
लेखन का उद्देश्य-विद्यार्थी-बेटियों के हितार्थ,हिन्दी सेवा एवं स्वान्तः सुखायः

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक हिन्दुस्तानी

Sat Oct 13 , 2018
मैं हिन्दी हूँ हिन्दुस्तान हूँ मैं सबकी आवाज हूँ उत्तर ,दक्षिण ,पूरब, पश्चिम की शरहद नहीं मैं कण- कण की पहचान हूँ मैं हिन्दी हूँ हिन्दुस्तान हूँ। है इतिहास निराली अपनी जो कभी न मिटने वाली क्षेत्रवाद की बेड़ियो में मै न जकड़ने वाली राष्ट्र का प्रतीक हूँ कहानियों कविताओ […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।