आखिर किसकी तलाश है तुम्हे

paras nath

आखिर किसकी तलाश है तुम्हे
धन की?

जो क्षणिक है,
जो लालच, अहंकार पैदा करता है,
जो अपनों से अलग करता है,
जो भौतिक जरूरतें ही पूरा कर सकता है।

सम्मान की ?

उस झूठे सम्मान की चाह,
जो अल्पकालिक होता है,
जो भय से भी मिलता है,
जो निहित स्वार्थ से मिलता है,

ऐश्वर्य की?

जिसके लिए तू दिन- रात एक कर देता है
जो मात्र दिखावा है,
जो सदा नहीं रह सकता।
जहां पहुँचकर तू ईश को भी भूलता है,

तन के सौंदर्य की?

जो समय के साथ नष्ट हो जाता है,
जिससे अहं आ जाता है,
जो मात्र बाह्य सुंदरता है,
जो क्षण भंगुर है।

सेहत की ?

जिसकी तुम्हें प्रत्यक्ष चिंता नहीं ,
दिखावा में डूबे हो,
जिसके लिए तुम कुछ कर ही नहीं रहे हो,
सिर्फ हर चीज में जहर घोल रहे हो ।

जीवन साथी की  ?

जिसमें विश्वाश नहीं ढूंढ पाते हो,
चंद्र दिन में जिससे मन भर जाता है
जिसमें कमियां ढूंढता फिरता हो,
जिसे बाधा समझने लगता हो।

प्रेम की ?

जिसके गहराइयों का तुम्हे थाह नहीं,
जिसकी व्यापकता से तुम परिचित नहीं,
जिसके भाव की तुम्हे समझ नहीं,
जिसकी यथार्थता का ज्ञान नहीं ।

ईश्वर की ?

जिनसे मिलकर भी जल्दी ही तुम्हारा मन भर जायेगा,
ईर्ष्या-द्वेष, निंदा दूसरों का करोगे उनसे,
क्योकि तू लालच,ईर्ष्या-द्वेष,नफरत का पुतला है,
तू अपने स्वार्थ की ही बात करेगा सदा उनसे।

सुख-शांति की ?

सुख-शांति के लिए त्याग चाहिये,
छोड़ना पड़ेगा अपनी भौतिकता,
छोड़ना पड़ेगा ईर्ष्या-द्वेष,लालच,निंदा
मन को परिष्कृत करना पड़ेगा।

फिर !!!!
आखिर किसकी तलाश है तुम्हे।

नाम-पारस नाथ जायसवाल
साहित्यिक उपनाम – सरल
पिता-स्व0 श्री चंदेले
माता -स्व0 श्रीमती सरस्वती
वर्तमान व स्थाई पता-
ग्राम – सोहाँस
राज्य – उत्तर प्रदेश
शिक्षा – कला स्नातक , बीटीसी ,बीएड।
कार्यक्षेत्र – शिक्षक (बेसिक शिक्षा)
विधा -गद्य, गीत, छंदमुक्त,कविता ।
अन्य उपलब्धियां – समाचारपत्र ‘दैनिक वर्तमान अंकुर ‘ में कुछ कविताएं प्रकाशित ।
लेखन उद्देश्य – स्वानुभव को कविता के माध्यम से जन जन तक पहुचाना , हिंदी साहित्य में अपना अंशदान करना एवं आत्म संतुष्टि हेतु लेखन ।

matruadmin

Next Post

शांत

Thu Jul 19 , 2018
शांतचित है मूल आधार खुशी रहती इसमे अपार व्यर्थ सोच की जगह नही करते किसी का बुरा नही विकार मुक्तता प्रमुख है गुण अहंकार रूपी नही है घुण समानता समभाव के है धनी प्यार की ऐसो मे नही है कमी आत्म स्वरूप मे जीवन बिताते परमात्म ज्ञान से जीवन सजाते। […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।