हिंदी भारत की राजभाषा है और भारतवर्ष के हिंदी पढ़ने- लिखने और बोलने वाले 70% लोग भी इस बात से अनभिज्ञ हैं ।सभी हिंदी को राष्ट्रभाषा मानते हैं। जिस देश को आजाद हुए 70 साल से ऊपर हो गए उस देश को आजादी […]

`साहब` किसी भी प्रजाति का हो,साहब ही होता है। साहब की कई प्रजातियां होती हैं। साहब को साहब मानने का एक ही आधार है। साहब का एक पी.ए.(निज सहायक) हो। बिना पी.ए. साहब नहीं होता,और साहब के बिना पी.ए. नहीं हो सकटा है। इसमें एक फजीहत है। जिस तरह अस्पतालों […]

गणना करके काल की करते भाग्य उदय। देते चुनौती काल को नहीं किसी का भय। भरतवंशी हम कहलाते करते पुण्य प्रताप। पल-पल खुशियों से भर देते नहीं, कोई सन्ताप। त्याग-तप और प्रेम का दिया हमने सन्देश। हिन्दू धर्म की श्रेष्ठता देते परोपकार उपदेश। पशु-पक्षी तक पूजित जहाँ,रहता भाव मर्म। पेड़-पौधों […]

आज अपराधी यहाँ बढ़ रहे, क्रोध-कपट की चाहत है।.. नरसंहार और प्रहार से ये धरती माता आहत है। मस्तक में हो चंद्र शीतलता, इसके लिए तुम कुछ तो बोलो.. अभिमान के वंशज बढ़ गए, भोले अब त्रिनेत्र खोलो। भावों में बढ़ रही मलिनता, रह न पाती कहीं पवित्रता.. ऊंच-नीच और […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।